SBI SCO Recruitment 2022: पात्रता मापदंड
एसबीआई भर्ती की आयु सीमा : एजीएम पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उप प्रबंधक और प्रबंधक पदों के लिए ऊपरी आयु सीमा क्रमशः 35 वर्ष और 38 वर्ष है।
शैक्षणिक योग्यता
एजीएम / मैनेजर / डिप्टी मैनेजर (नेटवर्क इंजीनियर) / डिप्टी मैनेजर (साइट इंजीनियर कमांड सेंटर) पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से प्रासंगिक ब्रांच या डिसिप्लीन में 60% अंकों के साथ या समकक्ष सीजीपीए स्कोर के साथ बीई / बीटेक इन (कंप्यूटर साइंस / कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग / इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी / सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग) या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। जबकि, उप प्रबंधक (सांख्यिकीविद्) पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से सांख्यिकी / अनुप्रयुक्त सांख्यिकी / अर्थमिति में पूर्णकालिक डिग्री न्यूनतम 60% अंकों के साथ या सीजीपीए स्कोर के साथ होनी चाहिए।
SBI SCO Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (एससीओ) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क (गैर-वापसी योग्य) सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।