फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP SI Result 2022: लिखित परीक्षा का रिजल्ट हो गया है जारी, जान लीजिए कब होगा फिजिकल और क्या होगी इसकी प्रक्रिया

Thu, 21 Apr 2022 04:58 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

UPPBPB ने SI समेत 9,534 पदों के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर 2021 से दो दिसंबर 2021 के बीच कई शिफ्ट्स में किया गया था।
विज्ञापन
UP SI Recruitment 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने राज्य के पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (SI) समेत 9,534 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर 2021 से दो दिसंबर 2021 के बीच कई शिफ्ट्स में किया गयाथा। UPPBPB ने इस भर्ती की लिखित परीक्षा में 36,170 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है। इन सभी अभ्यर्थियों को अब फिजिकल टेस्ट्स में हिस्सालेना होगा। अभ्यर्थी UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसीअन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस कीमदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE Current Affairs - Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

फिजिकल टेस्ट्स कब होंगे शुरू :

इस भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अब शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेनाहोगा। UPPBPB द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक PST और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) की प्रक्रिया 25 अप्रैल 2022 से शुरू होगी। PST और DV में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को PET में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। PST और DV के आयोजन के संबंध में पूरी जानकारी बाद में UPSSSC की वेबसाइट पर साझा की जाएगी। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

PST में किन चीजों की होगी जांच :

इस भर्ती की PST के दौरान अभ्यर्थियों के हाइट और सीना  की जांच की जाएगी। इसमें सामान्य/ओबीसी और एससी श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियों के लिएन्यूनतम हाइट 168 सेन्टीमीटर तथा एसटी श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम हाइट 160 सेन्टीमीटर होनी चाहिए। इसके अलावा सामान्य/ओबीसी औरएससी श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम सीने का माप 79 सेंटीमीटर बिना फुलाने पर और कम से कम 84 सेंटीमीटर फुलाने पर तथा एसटी श्रेणी केअभ्यर्थियों के लिये 77 सेंटीमीटर बिना फुलाने पर और 82 सेंटीमीटर फुलाने पर होना चाहिए। वहीं, सामान्य/ओबीसी और एससी श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम हाइट 152 सेन्टीमीटर तथा एसटी श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम हाइट 147 सेन्टीमीटर होनी चाहिए।

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्तयूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षो केअनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें