UP SI Result Out: परिणाम का नोटिस जारी
बोर्ड ने बताया है कि यह परिणाम भर्ती के विज्ञापन के अनुसार उम्मीदवारों की श्रेष्ठता एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लागू आरक्षण नियमों के आधीन किया गया है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर चयनित उम्मीदवारों का श्रेणीवार कटऑफ भी जारी कर दिया है।
UP SI Result Out: कब हुई थी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से एसआई भर्ती, 2021 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर से 02 दिसंबर 2021 तक किया गया था। प्रक्रिया के अन्तर्गत कुल 12.30,498 ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। बोर्ड की ओर से परीक्षा ऑनलाइन माध्यम में राज्य के विभिन्न केंद्रों पर 54 पालियों में आयोजित की गई थी और इसमें कुल 8,07,256 उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
यहां देखें भर्ती का विवरण
UPPBPB द्वारा आयोजित इस भर्ती में कुल पदों की संख्या 9534 निर्धारित की गई थी। इनमें 9027 पद एसआई, 484 पद प्लाटून कमांडर और 23 पद अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के लिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती में भाग लिया था, वे परिणाम के पीडीएफ को आगे दिए गए लिंक पर क्लिक कर के देख सकते हैं-
UP SI Result Pdf