फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तीन जिलों में लगेगा रोजगार मेला, यूपी के उम्मीदवार यहां दिए गए लिंक से करें पंजीकरण

Wed, 04 Sep 2019 10:35 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में इस समय रोजगार मेला का आयोजन हो रहा है। लोग भारी संख्या में इस रोजगार मेले में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। यदि आप वाराणसी, मेरठ, फिरोजाबाद के रहने वाले हैं और अपने अभी तक नहीं किया है तो मेले में शामिल होने के लिए पंजीकरण जरूर करें। आपके पास अब भी एक मौका है। इन शहरों में रोजगार मेला 04 सितंबर, 2019 को आयोजित किया जाना है। उत्तर प्रदेश सेवायोजना कार्यालयों द्वारा निजी क्षेत्र में बेरोगार उम्मीदवारों को नौकरी के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इस यूपी रोजगार मेले में देश की विभिन्न कंपनियां शामिल हो रही हैं। बेरोजगार युवक-युवतियां अपनी योग्यतानुसार रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। रोजगार मेला में केवल वही लोग भाग ले सकेंगे, जिन्होंने पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण / आवेदन किया हो। तो उम्मीदवार आज ही नीचे दिए गए लिंक से रोजगार मेले में शामिल होने के लिए पंजीकरण करें।

विज्ञापन


रोजगार पाने के इच्छुक युवा अपने साथ शैक्षणिक योग्यताओं के सभी मूल प्रमाणपत्रों, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, कार्य अनुभव प्रमाणपत्र, प्रमाणपत्र की फोटो प्रतिलिपियों एवं तीन पासपोर्ट आकार के फोटो सहित रोजगार मेले में जाएं। नियोजक द्वारा उक्त सूची के आधार पर अपनी आवश्यकतानुसार अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन

प्रारंभ तिथि और अंतिम तिथि जिला (यदि जिला स्तर है तो)  रोजगार मेले का स्थान
04/09/2019  वाराणसी      उदय प्रताप कालेज‚ भोजूबीर‚ वाराणसी
04/09/2019 मेरठ क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय‚ कचहरी परिसर‚ मेरठ
04/09/2019 फिरोजाबाद जिला सेवायोजन कार्यालय, सिविल लाइन, दबरई, फिरोजाबाद

ऑनलाइन आवेदन और समस्त जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें : UPSC: क्या 20 सितंबर को है सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा...? जारी हुए एडमिट कार्ड से लें जानकारी

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें