15 सितंबर तक का मिला समय
आयोग ने शुल्क भुगतान के लिए अंतिम अवसर प्रदान करते हुए 15 सितंबर शाम 6 बजे का समय दिया है। नोटिस में लिखा है, "अभ्यर्थियों के लिए शुल्क भुगतान का यह विकल्प आज दिनांक 13.09.25 सायं 06 बजे से 15.09.25 के प्रातः 6 बजे तक उपलब्ध रहेगा।"
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने एसआई भर्ती की अधिसूचना 12 अगस्त को जारी की थी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी। आवेदन करने के लिए 11 सितंबर को समय दिया गया था। अब आवेदन शुल्क भुगतान के लिए 15 सितंबर का समय है।