फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police SI Recruitment 2021: यूपी के साथ राजस्थान और हरियाणा में भी हो रही SI की भर्ती, जानिए इन भर्तियों से जुड़ी ये जरूरी बात

सार

उत्तरप्रदेश, राजस्थान तथा हरियाणा में SI के लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है और अब अभ्यर्थी परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस समय उत्तरप्रदेश, राजस्थान तथा हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में सब इंस्पेक्टर(SI) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इनतके लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है और अब अभ्यर्थी परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। आवेदनकर्ताओं को भर्ती जुड़ी हर जानकारी संबंधित राज्यों की पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। इसके साथ ही परीक्षा की तैयारी के लिए आप सफलता के Free Course से जुड़ सकते हैं जो सिर्फ अमर उजाला के पाठकों के लिए ख़ास तौर पर तैयार की गयी है. 

 

इन राज्यों में इतने पदों पर निकली थीं भर्तियां

उत्तरप्रदेश में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा सब-इंस्पेक्टर , फायर ऑफिसर और प्लाटून कमाण्डर के 9534 पदों पर भर्तियां निकाली गई थीं। तो वहीं राजस्थान में राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने SI के 859 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा हरियाणा पुलिस में SI के 465 पदों के लिए भर्तियां निकाली गई थीं।

किस राज्य के SI को मिलती है कितनी सैलरी

उत्तरप्रदेश में एक SI को 27,900 रुपये से लेकर पदोन्नित और जिम्मेदारी के आधार पर 1,4,400 रुपये तक की सैलरी मिलती है। इसके अलावा उन्हें अन्य कई तरह के भत्ते भी दिए जाते हैं। तो वहीं राजस्थान पुलिस में SI के पद पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को 35,400 रुपये से  1,12,400 रुपये के बीच सैलरी मिलती है तथा कई तरह के भत्ते मिलते हैं। हरियाणा पुलिस में SI के पद पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को छठे(6) पे-लेवल के तहत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक का वेतन मिलता है। वेतन के अलावा इन्हें भी यूपी SI और राजस्थान SI की तरह कई तरह के भत्ते प्राप्त होते हैं। 

सफलता के साथ करें पक्की तैयारी : 

अगर आपने भी इन राज्यों में SI की भर्तियों के लिए अप्लाई किया है तो उसकी पक्की तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाये जा रहे कोर्सेस को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप यूपी SI की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो आपको सफलता द्वारा चलाये का रहे UP SI स्पेशल कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस कोर्स में आपको 220 घंटे से भी ज्यादा की स्टडी क्लासेस और 100 से भी अधिक पीडीएफ स्टडी नोट्स, मॉक टेस्ट के साथ कई अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। तो देर किस बात की आज ही ज्वॉइन करें यह कोर्स और UP SI की परीक्षा में अपना रिजल्ट करें पक्का। इसके अलावा आप सफलता ऐप के जरिये भी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए यहां चल रही फ्री क्लासेस को ज्वॉइन कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें