फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP SI Exam 2021: यूपी-SI परीक्षा से पहले जरूर करें ये काम, ताकि आसानी से क्रैक हो सके आपका एग्जाम

सार

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग द्वारा यूपी-SI भर्ती के अंतर्गत 9,534 पदों पर आवेदन मांगे गए थे। इन पदों के लिए जल्द ही लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है। 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में सब-इंस्पेक्टर समेत कई पदों में होने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। अनुमान है कि इस माह के अंत तक 9,534 पदों के लिए होने वाले एग्जाम की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी एसआई भर्ती में करीब 16 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जो साल 2016 की दरोगा भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या से ढाई गुना अधिक है। ऐसे में आवेदन करने वाले प्रतियोगी स्टूडेंट्स को किस तरह से अपने एग्जाम की तैयारी को मजबूत करना है। आज हम इस आर्टिकल में इससे जुड़ी कुछ खास जानकारी साझा करने जा रहे हैं। इसके पहले उम्मीदवारों को बता दें कि इन दिनों सफलता डॉट कॉम द्वारा यूपी एसआई भर्ती की निशुल्क तैयारी कराई जा रही हैं। सफलता के इस फ्री बैच को ज्वॉइन करने के लिए अभी FREE UP Police SI Course- Join Now पर क्लिक करें। 

एग्जाम से पहले करें ये काम 

जिन प्रतियोगी उम्मीदवारों ने यूपी पुलिस की दरोगा भर्ती के 9,534 पदों पर आवेदन किया है, उन्हें अब अपनी लिखित परीक्षा की तैयारी तेज कर देनी चाहिए। क्योंकि अब एग्जाम की लिए बेहद ही कम दिनों का समय बचा हुआ है। भर्ती बोर्ड द्वारा किसी भी दिन परीक्षा की घोषणा की जा सकती है। ऐसे में स्टूडेंट्स को पुराने प्रैक्टिस सेट जरूर सॉल्व करने चाहिए। जिससे पिछली परीक्षाओं में पूछे गए सवालों का रीविजन हो जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी पुलिस भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर गतवर्ष के पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। या सफलता ऐप की मदद से भी अपनी परीक्षा की प्रैक्टिस कर सकते हैं। 

तैयारी को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स 

उत्तर प्रदेश की उप-निरीक्षक भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा का ऐलान कभी भी किया जा सकता है। ऐसे में आवेदन करने वाले प्रतियोगी स्टूडेंट्स को चाहिए कि वे अपने एग्जाम में शानदार प्रदर्शन के लिए अपनी कमर कस लें। इसके लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए टिप्स को भी फॉलो कर सकते हैं। 

विज्ञापन

·         छात्र अपने पूरे सिलेबस का जल्द से जल्द रीविजन करें। 
·         रीविजन के समय होने वाले डाउट्स को तुरंत क्लियर करने का प्रयास करें। या कही पर नोट करके रख लें और टॉपिक्स के कंप्लीट होने के पश्चात उन्हें संबंधित विषय के टीचर से क्लियर कर लें। 
·         स्टूडेंट्स को प्रतिदिन कम से कम एक या दो मॉक टेस्ट अवश्य देना चाहिए, ऐसा करने से छात्रों को अपनी स्पीड और एक्यूरेसी का भी पता चल जाएगा।
विज्ञापन

·         सभी सब्जेक्ट्स को बराबर समय दें। 
·         करेंट अफेयर्स पर फोकस बनाए रखें। 
·         समय-समय पर एक्सपर्ट की काउंसलिंग में जरूर शामिल हो।  

अगर होना चाहते हैं SI परीक्षा में पास तो जान लीजिए परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स एंड ट्रिक्स

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें