फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police SI Exam 2021: क्या यूपी एसआई की लिखित परीक्षा का बदल गया है सिलेबस, बोर्ड द्वारा शुरू किए गए ऑफिशियल मॉक टेस्ट को लेकर क्यों कन्फ्यूज हैं अभ्यर्थी

Tue, 09 Nov 2021 03:19 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग द्वारा यूपी-SI भर्ती के अंतर्गत 9,534 पदों पर आवेदन मांगे गए थे। अब इन पदों में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 12 नवंबर से दो दिसंबर तक तीन पालियों में आयोजित की जाएगी।   
 
विज्ञापन
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी पुलिस के उप-निरीक्षक (SI), प्लाटून कमांडर एवं पीएसी व अग्निशमन अधिकारी द्वितीय पदों पर होने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा की शुरुआत जल्द ही होने जा रही है। इस भर्ती के तहत उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में कुल 9,534 पदों पर नए जवानों को शामिल होने का मौका मिलेगा। भर्ती बोर्ड के जरिए 12 नवंबर से इसके लिखित परीक्षा के पहले चरण की शुरुआत कर दी जाएगी। यह प्रतियोगी एग्जाम तीन अलग-अलग चरणों में पूरी कराई जानी है। पहले फेज में जिन भी अभ्यर्थियों को एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा, उन्हें इस बारे में परीक्षा से 10 दिन पहले ही सूचित किए जाने की प्रक्रिया चलाई जा रही है। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अलावा परीक्षा के इन अंतिम दिनों में पूरे सिलेबस का कंप्लीट रीविजन व प्रैक्टिस के दौरान आने वाले डाउटस को क्लियर करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम के इस FREE UP Police SI Course- Join Now को बस एक क्लिक पर ज्वॉइन कर सकते हैं। 

सिलेबस को लेकर कन्फ्यूजन न पाले अभ्यर्थी 

यूपीपीआरपीबी द्वारा 3 नवंबर को एक आधिकारिक नोटिस जारी की गई है। इस अधिसूचना में यह स्पष्ट किया गया है कि 2 नवंबर 2021 को  उपलब्ध कराए गए प्रैक्टिस सेट के सिलेबस को लेकर कतिपय भ्रमित न हो। जानकारी के लिए बता दें कि यह मॉक टेस्ट केवल एग्जाम की प्रैक्टिस मात्र हैं। जबकि 9,534 पदों की इस भर्ती का सिलबस पूर्व की भांति ही निर्धारित है। इसमें किसी तरह भी तरह का कोई संशोधन या परिवर्तन नहीं किया गया है।  

फ्री मॉक टेस्ट के लिए तुरंत डाउनलोड करें फ्री सफलता ऐप 

अगर आप भी अपनी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की पक्की और बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो ऐसे  छात्र सफलता के इस फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त NDA & NA, यूपी लेखपाल, SSC GD, यूपी SI समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से आप सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।  तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए  सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें