फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police SI Exam 2021: कई चरणों में आयोजित होने वाली SI की परीक्षा में सभी अभ्यर्थियों को मिले समान मौका इसलिए काटे जा सकते हैं आपके मार्क्स, जान लें भर्ती में लागू होने वाला ये खास नियम

सार

उत्तर प्रदेश में SI के 9534 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा आयोजित हो सकती है। इस भर्ती के लिए 1 अप्रैल से 15 जून के बीच आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI) के 9,534 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा आयोजित की जा सकती है। SI के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया काफी समय पहले ही पूरी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए 1 अप्रैल से 15 जून के बीच आवेदन मांगे गए थे। आवेदन प्रक्रिया को पूरा हुए काफी समय बीत जाने के बाद अभ्यर्थी जल्द से जल्द परीक्षा करवाए जाने की मांग कर रहे हैं। UPPRPB द्वारा कुल 9534 पदों पर की जाने वाली भर्ती में से 9,27 पद सब इंस्पेक्टर के, 484 पद प्लाटून कमांडर के तथा 23 पद फायर ऑफिसर के हैं। अगर आपने भी इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, तो बाकी बचे समय मे इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP Police SI Course-Join Now की सहायता ले सकते हैं।

सवालों के सही जवाब देने पर काटे जा सकते हैं मार्क्स :

इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सही जवाब देने के बाद भी थोड़ा कम नंबर मिल सकता है। दरअसल UPPBPB द्वारा SI भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकशन में इस बात का उल्लेख है कि अगर यह परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में होगी, तो इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू होगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 15 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है इसलिए यह परीक्षा काफी शिफ्ट्स में आयोजित किये जाने की उम्मीद है। ऐसी स्थिति में यह संभव है कि आपने जितने प्रश्नों का सही जवाब दिया है, आपको उससे कम नंबर प्राप्त हो। 

क्या है यह विशेष व्यवस्था :

अलग अलग शिफ्ट्स में आयोजित किए जाने वाले परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अक्सर यह शिकायत करते हैं कि उनके शिफ्ट्स में कठिन प्रश्न आए थे और दूसरे अभ्यर्थियों की शिफ्ट्स में आसान प्रश्न आए थे। ऐसी स्थिति में मार्क्स के असमान वितरण को रोकने के लिए परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाती है। इस व्यवस्था में एक फॉर्मूले के तहत जिस शिफ्ट में कठिन प्रश्न आते हैं उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों को कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स दिया जाता है और जिस शिफ्ट में आसान प्रश्न आते हैं उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों का कुछ मार्क्स काट लिया जाता है , ताकि सभी अभ्यर्थियों के बीच परीक्षा में बराबर की प्रतिस्पर्धा हो।

यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, NDA&NA, SSC GD, UP SI, SSC MTS समेत कई परिक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें