21 और 22 जनवरी को होगा टाइपिंग टेस्ट
कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से संबंधित प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) आधिकारिक वेबसाइट
uppbpb.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर वेबसाइट पर जाकर नवीनतम अपडेट और जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ते रहें, ताकि परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी से चूक न हो।
सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाने की सलाह
भर्ती बोर्ड ने यह भी कहा है कि यह सूचना अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जारी की गई है। परीक्षा केंद्र, समय और अन्य दिशा-निर्देश एडमिट कार्ड में उपलब्ध रहेंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ तय समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
गौरतलब है कि यह भर्ती प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पुलिस में प्रशासनिक और गोपनीय शाखा से जुड़े महत्वपूर्ण पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें कई चरणों की परीक्षा के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।