उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने मोटर परिवहन शाखा में कॉन्स्टेबल मोटर परिवहन के पदों पर विभागीय परीक्षा-2019 के आधार पर कराई जाने वाली लिखित परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह विभागीय परीक्षा लगभग 32 पदों कर लिए आयोजित की गई थी, जिसमें शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अब अपने रोल नंबर की मदद से अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी की गई है। इसके अलावा इस नोटिफिकेशन के साथ ही मोटर परिवहन भर्ती के अंतगर्त आयोजित किए जाने वाले स्किल टेस्ट के लिए निर्धारित की गई तिथियों में होने वाले बदलाव की जानकारी भी साझा की गई है। ताकि लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार अपने नाम, रोल नंबर, स्किल टेस्ट की डेट व बदली हुई नई परीक्षा तिथि के संबंध में स्पष्ट जानकारी हासिल कर सकें। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप UP Constable की तैयारी कर रहे हैं तो स्टूडेंट्स सफलता द्वारा UP Constable Online Coaching Classe - Join Now कोर्स चलाया जा रहा है, जिसे उम्मीदवार केवल दिए गए लिंक की मदद से ज्वॉइन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा सबइंस्पेक्टर (SI), प्लाटून कमांडर, पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (पुरुष) के पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए विभिन्न चरणों में कराई जाने वाली लिखित परीक्षा की आन्सर-की जारी की जा चुकी है। अब इस एग्जाम में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों को बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, इस परीक्षा का परिणाम जनवरी माह में जारी किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इसलिए कैंडिडेट्स को समय-समय पर पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट को चेक करते रहना चाहिए।
यूपीपीआरपीबी लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद एग्जाम में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में जिन कैंडिडेट्स के सभी अभिलेख उचित पाए जाएंगे, उन्हें ही शारीरिक मानक परीक्षण के लिए सफल माना जाएगा।
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।