सरकारी नौकरी आज के समय का सबसे बेहतरीन करियर विकल्प है और अगर नौकरी पुलिस की हो तो बात ही क्या। हालांकि इस नौकरी के लिए कठिन परिश्रम के साथ-साथ जरूरत है एक अनुशासित जीवनशैली व कुछ कर गुजरने वाले जज्बे की। तो अगर आप में भी है हिम्मत कुछ कर गुजरने की व आप चाहते हैं एक अनुशासित और एडवेंचर से भरपूर करियर, तो UP SI की नौकरी के रूप में आपके पास एक खास मौका है। उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमाण्डर व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 9534 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके लिए आप 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
ये हैं सब इंस्पेक्टर को मिलने वाली सैलरी व लाभ
सब इंस्पेक्टर की ज्वाइनिंग के बाद उन्हें बेसिक सैलरी के रूप में रु 9300 से लेकर रु 34800 तक प्रदान किए जाते हैं। इसके अलावा डीए, एचआरए व ढेरों अन्य भत्ते व लाभ भी मिलते हैं। कुल मिलाकर उनकी मासिक सैलरी रु 27900 से रु 104400 तक होती है।
आगे बढ़ने के मिलते हैं ढेरों मौके
एक युवा SI के पद पर नियुक्त होने के बाद इंस्पेक्टर, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, व डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस आदि पदों तक पहुंच सकता है। ये मौके युवाओं को उनकी नौकरी में बिताए गए समय व परफॉर्मेंस के आधार पर मिलते हैं।