फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Bharti: आठ फरवरी से शुरू होगी रेडियो संवर्ग भर्ती के लिए शारीरिक मानक परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी

Sat, 01 Feb 2025 06:17 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police Bharti: यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक और कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षा 8 फरवरी से शुरू होगी। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
UP Police Bharti - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग द्वारा सहायक परिचालक और कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर सीधी भर्ती - 2022 के तहत लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। इन अभ्यर्थियों के लिए अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षा (DV/PST) का आयोजन 8 फरवरी 2025 से विभिन्न जिलों में शुरू होगा। जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, वे अब इस प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in. से डाउनलोड कर सकते हैं।

इन जिलों में होगा शारीरिक मानक परीक्षा

यह शारीरिक मानक परीक्षा और अभिलेखों की संवीक्षा आगरा, मेरठ, बरेली, कानपुर नगर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर जिलों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को इस प्रक्रिया के लिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की आवश्यकता होगी। प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन


अगर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है, तो अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर - 044-47749013 पर संपर्क कर सकते हैं और अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

1494 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित

उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग के तहत सहायक ऑपरेटर और कर्मशाला कर्मचारी के कुल 1494 पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया गया था। इनमें से 120 पद वर्कशॉप स्टाफ के लिए और 1374 पद सहायक ऑपरेटर के लिए निर्धारित किए गए थे।

परीक्षा का आयोजन

यह ऑनलाइन परीक्षा 1 फरवरी, 2024 से 8 फरवरी, 2024 तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा बहु-शिफ्ट प्रारूप में हुई, जिसके कारण अंकों को सामान्य किया गया, जैसा कि निर्धारित प्रावधानों के अनुसार किया जाता है। परीक्षा के परिणाम 7 अगस्त 2024 को घोषित किए गए थे।

4,216 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया

लिखित परीक्षा के बाद 4,216 उम्मीदवारों को अभिलेखों की जांच (डीवी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयन प्रक्रिया सरकारी आदेशों और अदालत के निर्देशों के अनुसार पूरी की जाएगी, जिसमें अभिलेखों की जांच, पीएसटी और आरक्षण से संबंधित नियमों का पालन किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें