फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Free Bus Service: नहीं मिल रही बस, तो न हों परेशान; रेलवे ने चलाई हैं स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

Sat, 24 Aug 2024 06:01 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police Free Bus Service: शासन ने यूपी पुलिस के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए फ्री बस की व्यवस्था की है। इसके बावजूद, यदि आपको असुविधा का सामना करना पड़ रहा है तो आप यहां बताए तरीके से अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
यूपी रोडवेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Police Constable Recruitment: सिपाही भर्ती पुनःपरीक्षा की शुरूआत 23 अगस्त से हो चुकी है। पहले दिन परीक्षा में अभ्यर्थियों की कुल उपस्थिति करीब 80 फीसदी रही। परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। अब परीक्षा का आयोजन 24, 25, 30 और 31 अगस्त को किया जाएगा। परीक्षार्थियों के लिए शासन ने बसों में फ्री यात्रा की सुविधा भी दी है। हालांकि, इस भर्ती के दौरान बसों में भीड़ के कारण यात्रा करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


अगर आपको भी ऐसी किसी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, तो आप अन्य विकल्पों का सहारा भी ले सकते हैं। फ्री बस यात्रा के अलावा शासन ने अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाई हैं। रेलवे ने यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के मद्देनजर खास इंतजाम किया है। 

कहां से चलेगी ट्रेन

रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई हैं। इन ट्रेनों का विवरण निम्न प्रकार है:
  • ट्रेन नंबर 01809 झांसी से बांदा और ट्रेन नंबर 01810 बांदा से झांसी 23, 24, 25,30 और 31 अगस्त को चलेगी।
  • ट्रेन नंबर 01815 झांसी से मानिकपुर 23,24,25,30 और 31 अगस्त को चलेगी।
  • ट्रेन नंबर 22441 चित्रकूट से कानपुर 23,24,25,30 और 31 अगस्त को चलेगी।
  • ट्रेन नंबर 01813 झांसी से कानपुर और ट्रेन नंबर 01814 कानपुर से झांसी 23,24,25,30 और 31 अगस्त को चलेगी।
  • ट्रेन नंबर 11802 प्रयागराज से झांसी 23,24,25,30 और 31 अगस्त को चलाई जाएगी।
विज्ञापन

ये भी हैं ट्रेनें

रेलवे ने बताया कि इन ट्रेनों के अलावा, 10 जनरल कैटेगरी के कोचों के साथ स्पेशल ट्रेन की दो रैक दोपहर और शाम को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मथुरा, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कानपुर, ललितपुर-कानपुर और महोबा–प्रयागराज स्टेशनों के बीच कई स्टेशनों पर ठहराव के साथ चलाई जाएगी।

गौरतलब है कि बस में फ्री में यात्रा करने के लिए उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड की एक्स्ट्रा कॉपी रखनी होगी, जिसे यात्रा के दौरान बस परिचालक को सौंपनी होगी। इसलिए अभ्यर्थी अपने साथ एडमिट कार्ड की तीन कॉपी जरूर लेकर जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें