फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Constable Result: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, यहां करें तुरंत चेक

Thu, 13 Mar 2025 01:03 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police Constable Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती के 60244 पदों का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम को देख सकते हैं। 
विज्ञापन
UP Police Constable Result - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Police Constable Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती के 60244 पदों का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाकर परिणाम को देख सकते हैं।
विज्ञापन


परीक्षा के बाद अभिलेखों की संवीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा में प्राप्त नार्मलाइज्ड अंकों (प्रसामान्यीकृत अंक) के आधार पर श्रेष्ठताक्रम और आरक्षण के नियमों के अनुसार अंतिम परिणाम घोषित किया गया है। 

यहां देखें कट ऑफ

श्रेणी

पदों की संख्या

चयनित अभ्यर्थियों की संख्या

लम्बवत आरक्षण की कट ऑफ

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित श्रेणी की कट ऑफ

भूतपूर्व सैनिक की कट ऑफ

होमगार्ड श्रेणी के अभ्यर्थियों की कट ऑफ

महिला श्रेणी के अभ्यर्थियों की कट ऑफ

अनारक्षित

24102

24102

225.75926

93.44588

114.44987

--

212.11992

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग

6024

6024

209.26396

--

--

--

193.20711

अन्य पिछड़ा वर्ग

16264

16264

216.58607

--

80.32114

--

200.95709

अनुसूचित जाति

12650

12650

196.17614

--

--

--

180.09816

5. अनुसूचित जन जाति

1204

1204

170.03020

--

--

--

146.62768

योग

60244

60244

 

 

 

 

 

विज्ञापन

प्रदेश की सबसे बड़ी सीधी भर्ती

यूपी पुलिस की 60,244 सिपाही भर्ती में सफल उम्मीदवारों को 9 महीने की सामूहिक ट्रेनिंग दी जाएगी। डीजीपी प्रशांत कुमार ने समीक्षा बैठक में बताया कि यह प्रदेश की सबसे बड़ी सीधी भर्ती है। अंतिम चरण की परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन उनके गृह जिलों से कराया जाएगा। इसके बाद एक महीने की प्रारंभिक ट्रेनिंग (जेटीसी) सभी 75 जिलों में होगी और नौ महीने की आधारभूत ट्रेनिंग अन्य केंद्रों पर कराई जाएगी।

23 से 31 अगस्त के बीच हुई थी परीक्षा

यूपी पुलिस में 60,244 कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को किया गया था। परीक्षा 67 जिलों के 1,174 केंद्रों पर सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ आयोजित की गई थी।

कैसे चेक करें UP Police Result 2024?

  • सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Result' या 'Results' टैब पर क्लिक करें।
  • UP Police Constable Final Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट पेज पर अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद, आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा।
  • आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें