फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS Result 2024 Out:  एसएससी एमटीएस भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 11469 उम्मीदवारों ने पास की परीक्षा

Thu, 13 Mar 2025 12:48 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC MTS Result 2024: एसएससी ने एमटीएस भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार अब नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC MTS Result 2024: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने मल्टीपल टास्किंग स्टाफ (MTS) 2024 की फाइनल रिजल्ट को जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए कुल 11,469 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है। योग्य उम्मीदवार अब नतीजे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन


उम्मीदवार अपने रोल नंबर के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं। इस बार 17,93,680 उम्मीदवारों ने एमटीएस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिसमें से 11,469 ने फाइनल चयन प्रक्रिया को पार किया है।

9583 पदों के लिए अंतिम परिणाम जारी

इस भर्ती में एसएससी एमटीएस के 9583 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें 6144 मल्टी टास्किंग स्टाफ और 3439 हवलदार पद शामिल हैं। एमटीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट में सभी शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।

504 उम्मीदवारों के परिणामों को किया रद्द

एसएससी एमटीएस परीक्षा के परिणामों को नॉर्मलाइजेशन फार्मूले के तहत जारी किया गया है। हालांकि, 179 उम्मीदवारों के परिणाम को संदिग्ध कदाचार के कारण स्थगित कर दिया गया है, जिनका रोल नंबर सूची-III में है। इसके अलावा, 504 उम्मीदवारों के परिणामों को रद्द कर दिया गया है और उन्हें सूची-IV में रखा गया है।

बेंचमार्क विकलांगता के अनुसार 198 PwD (पर्सन विद डिसेबिलिटी) उम्मीदवारों को हवलदार पद के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया है, इसलिए उनकी उम्मीदवारी पर विचार नहीं किया गया।
विज्ञापन

30 सितंबर से 14 नवंबर के बीच हुई परीक्षा

इस साल SSC MTS परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर से 14 नवंबर के बीच किया गया था। परीक्षा में कुल 57,44,713 उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिसमें से 27,011 उम्मीदवारों को शार्टलिस्ट किया गया था। परीक्षा में न्यूनतम योग्यता अंक इस प्रकार थे:
  • सामान्य: 30%
  • ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 25%
  • अन्य सभी श्रेणियां (एससी, एसटी, दिव्यांग): 20%

SSC MTS 2024: कैसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
'SSC MTS Result 2024' लिंक पर क्लिक करें।
अपने रोल नंबर का उपयोग करके रिजल्ट चेक करें।
रिजल्ट डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें