फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस सिपाही के 49,568 पदों पर भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित, यहां देखें रिजल्ट

Mon, 02 Mar 2020 07:01 PM IST
Trainee Trainee जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड पुलिस एवं पीएसी में सिपाही के 49, 568 पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित हो गया है। इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27-28 जनवरी 2019 को हुई थी। इस भर्ती का विज्ञापन अक्टूबर 2018 में जारी किया गया था। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर देख सकते हैं।

विज्ञापन


यहां देखें रिजल्ट: http://uppbpb.gov.in/

लिखित परीक्षा में सफल पाए गए अभ्यर्थियों में से कुल रिक्तियों की संख्या को देखते हुए मेरिट के आधार पर 2.5 गुना ज्यादा यानी 1,23,921 अभ्यर्थियों को शैक्षिक एवं अन्य अभिलेखों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया था। यूपी  पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजे घोषित किए।

कैसे देंखे अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर जो पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती परिणाम का नोटिस आएगा उस पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट पीडीएफ फॉर्म में खुलेगा और आप अपने रोल नंबर के हिसाब से रिजल्ट देख सकते हैं।
  • आप ‘Ctrl+F’ की के जरिए सर्च बार खोल सकते हैं और वहां अपना रोल नंबर लिख सकते हैं।
  • इस तरह आपको अपना रिजल्ट मिल जाएगा। आप चाहे तो सॉफ्ट कॉपी को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें