उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल नागरिक पुलिस के 26,000 पदों पर भर्ती कराए जाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। भर्ती बोर्ड द्वारा इसकी जानकारी भी सार्वजनिक की जा चुकी है। इस संबंध में भर्ती बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है, जिसमें कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के आयोजन के लिए पात्र एजेंसियों से निविदाएं मांगी गई हैं। ऐसे में संस्थाओं के संचालक 27 जनवरी तक ओपन टेंडर के माध्यम से अपनी निविदा डाल सकते हैं। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विज़िट कर लेना चाहिए। गौरतलब है कि इस भर्ती के अंतगर्त आरक्षी नागरिक पुलिस के 26,210 पदों के साथ-साथ फायरमैन के 172 पद भी भरे जाएंगे। हालांकि, इसके आवेदन की शुरुआत कब से की जाएगी, इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक युवाओं को भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए जाने का इंतजार करना होगा। इसके लिए अभ्यर्थी यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। साथ ही अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की घर बैठे दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों द्वारा तैयारी करने के लिए सफलता डॉट कॉम के UP Police Constable Batch को ज्वॉइन कर सकते हैं। इस बैच में स्टूडेंट्स को लाइव क्लासेस, मॉकटेस्ट के साथ ही एक्सपर्ट के जरिए डिजाइन किए गए खास पीडीएफ स्टडी नोट्स के माध्यम से एग्जाम क्रैक करने की पूरी तैयारी कराई जाएगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा जल्द ही आयोजित की जाने वाली सिपाही भर्ती के लिए कराई जाने वाली लिखित परीक्षा का परिणाम नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के आधार पर तैयार किया जा सकता है। बता दें कि साल 2018 की आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती के लिए जारी किए नोटिफिकेशन में यह स्पष्ट किया गया था कि यदि भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने पर प्रसामान्यीकरण की प्रक्रिया आवश्यकतानुसार अपनाई जा सकती है। ऐसे में इस नई भर्ती के रिजल्ट तैयार किए जाने में भी यह प्रॉसेस अपनाया जा सकता है। इसकी और अधिक स्पष्ट जानकारी के नोटिफिकेशन जारी किए जाने का इंतजार करना होगा।
उत्तर प्रदेश पुलिस में साल 2018 में हुई कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी। इसमें प्रश्नों की संख्या 150 होगी। जिसके प्रत्येक सही सवाल का जवाब देने के लिए 2 नंबर दिए जाएंगे, जबकि गलत आन्सर के लिए एक चौथाई अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाती है। ऐसे में उम्मीदवारों को इस एग्जाम की तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए। इसके लिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम पर जाकर खास यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल बैच कोर्स को सबस्क्राइब कर सकते हैं।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जनवरी महीने के अंत तक सिपाही नागरिक पुलिस के पदों पर कराई जाने वाली भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके लिए बोर्ड के जरिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इस भर्ती को लेकर इतना तो स्पष्ट है कि यूपी आरक्षी नागरिक पुलिस व फायरमैन पद के लिए आयोजित की जाने वाली इस भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन ओएमआर बेस्ड यानि ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। जिसकी ऑफिशियल जानकारी भर्ती बोर्ड ने अपनी टेंडर नोटिस में साझा कर दी है।