फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Constable Recruitment 2022: 26,000 सिपाही भर्ती की आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के कितने दिनों बाद आयोजित की जा सकती है लिखित परीक्षा, अभ्यर्थी कब से कर पाएंगे अप्लाई

सार

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में आरक्षी नागरिक पुलिस के 26,210 व फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती आयोजित की जाएगी। यूपीपीआरपीबी द्वारा जल्द ही इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल बनने की आस लगाए बैठे युवाओं का यह सपना अब जल्द ही साकार होने वाला है क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने प्रदेश में लगभग 26,000 नए जवानों को भर्ती करने के लिए कमरकस ली है। अनुमान है कि इस भर्ती के आयोजन को लेकर बोर्ड को राज्य सरकार की ओर से मंजूरी भी मिल चुकी है, जिसके बाद हाल ही में यूपीपीआरपीबी ने इस संबंध में एक ऑफिशियल नोटिस साझा किया है। इस नोटिस से इस बात के साफ संकेत मिल रहे हैं कि पुलिस भर्ती बोर्ड आने वाले दिनों में आरक्षी नागरिक पुलिस के 26,210 व फ़ायरमैन के 172 पदों को भरने वाला है। इसमें पुरुष उम्मीदवारों के साथ-साथ महिला अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। इस भर्ती के संबंध में कई एक्सपर्ट का मानना यह भी है कि भर्ती के आवेदन की शुरुआत मार्च महीने के अंत तक की जा सकती है, जिसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को अधिकतम दो महीने के बाद लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जा सकता है। हालांकि, अभी इस बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन अगर ऐसा होता है तो अभ्यर्थियों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत ही कम समय बचा हुआ है। ऐसे में यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को अभी से इसके एग्जाम की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। प्रतियोगी छात्र इसके लिए सफलता डॉट कॉम के द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Online Coaching- Join Now को ज्वॉइन कर सकते हैं। इस स्पेशल बैच में कैंडिडेट्स की घर बैठे लाइव क्लासेस के माध्यम से दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी के जरिए विषयवार तरीके से पक्की तैयारी कराई जा रही है। 

जान लीजिए कितने अंकों का होगा एग्जाम  

उत्तर प्रदेश पुलिस में साल 2018 में हुई कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी। इसमें प्रश्नों की संख्या 150 होगी। जिसके प्रत्येक सही सवाल का जवाब देने के लिए 2 नंबर दिए जाएंगे, जबकि गलत आन्सर के लिए एक चौथाई अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाती है। ऐसे में उम्मीदवारों को इस एग्जाम की तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए। इसके लिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम पर जाकर खास यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल बैच कोर्स को सबस्क्राइब कर सकते हैं।  

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:    
कांस्टेबल सिलेबस- पढ़ें    
कांस्टेबल एलिजिबिलिटी: देखें    
कांस्टेबल मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें    
वार्षिक करेंट अफेयर्स- डाउनलोड करें

किस आधार पर आयोजित की जाएगी परीक्षा   

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जनवरी महीने के अंत तक सिपाही नागरिक पुलिस के पदों पर कराई जाने वाली भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके लिए बोर्ड के जरिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इस भर्ती को लेकर इतना तो स्पष्ट है कि यूपी आरक्षी नागरिक पुलिस व फायरमैन पद के लिए आयोजित की जाने वाली इस भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन ओएमआर बेस्ड यानि ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। जिसकी ऑफिशियल जानकारी भर्ती बोर्ड ने अपनी टेंडर नोटिस में  साझा कर दी है।

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए देखें सिलेबस विस्तार से

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें