उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में महिला/पुरुष कॉन्स्टेबल के 25,000 पदों पर भर्ती निकाले जाने की तैयारी चल रही है। यूपीपीबीपीबी द्वारा इसका खाका भी खींचा जा चुका है। इन दिनों यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के जरिए इस भर्ती प्रक्रिया के नियमों में कई तरह के परिवर्तन किए जाने की खबरें भी सामने आ रही हैं। हालांकि अभी इन बातों की पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो पाई है इसीलिए सिपाही भर्ती की चयन प्रक्रिया पूर्व में सम्पन्न हुई आरक्षी भर्ती की नियमावली पर ही आधारित मानी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, इस भर्ती का ब्लू प्रिन्ट प्रदेश सरकार को भेज दिया गया है। राज्य सरकार की ओर से मंजूरी मिलते ही इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरु की जा सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दिसंबर माह के अंत तक इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को समय-समय पर यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। साथ ही अगर अभ्यर्थी सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो वो करेंट अफेयर्स की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे FREE UP Police Constable EBooks - Download Now की मदद ले सकते हैं।
यूपीपीआरपीबी के जरिए अब तक सम्पन्न कराई जा चुकी सिपाही भर्ती के आधार पर यह कहा जा सकता है कि इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को चार चरणों से होकर गुजरना पड़ता है। इसमें सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होती है। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंड, व मेडिकल परीक्षण को पार करना होगा। इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों की अंतिम योग्यता सूची तैयार की जाती है।
यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल बनने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम बारहवीं पास होने अनिवार्य होता है। 12वीं में मैथ्स, आर्ट्स, साइंस सभी स्ट्रीम से पढ़ाई करने वाले कैंडिडेट्स को समान वरीयता दी जाती है। कई प्रतियोगी उम्मीदवारों का मानना है कि जल्द ही 25,000 पदों पर निकाली जाने वाली इस कॉन्स्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता को घटाया जा रहा है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई की ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में उम्मीदवारों को भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए जाने तक इंतजार करना होगा।
उत्तर प्रदेश में आरक्षी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा कॉन्स्टेबल पदों पर केवल 22 वर्ष की अधिकतम आयुसीमा वाले अभ्यर्थियों को ही शामिल होने का मौका दिया जाता है। पुलिस विभाग में काफी लंबे समय से आरक्षी के पदों पर भर्ती नहीं निकाली गई है। ऐसे में उम्मीदवारों द्वारा यह उम्मीद लगाई जा रही है कि आगामी भर्ती में आयुसीमा में बढ़ोत्तरी की जा सकती है। हालांकि इस बारे में अभी तक ऐसी कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए कैंडिडेट्स को कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए जरिए किए जाने वाले नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।
यूपी पुलिस में कांस्टेबल पदों पर अंतिम रूप से चयनित होने वाले अभ्यर्थी को लगभग 30 हज़ार से 40 हज़ार रुपये प्रतिमाह का अनुमानित मासिक वेतन प्राप्त होता है। जिसमें 7वें पे-कमीशन के अनुसार अन्य भत्ते जैसे यात्रा किराया भत्ता, मकान किराया भत्ता, मेडिकल सुविधा आदि जैसी सुविधाएं शामिल हैं। जो इसे एक बेहद आकर्षक सरकारी नौकरी बनाते हैं।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर निकाली जाने वाली भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों की लगभग 2 वर्षों की ट्रेनिंग कराई जाती है। प्रशिक्षण के दौरान कैंडिडेट्स को 21,700 रुपये का पारिश्रमिक दिया जाता है। ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को करीब 6 माह तक अंडर ट्रेनिंग में रखा जाता है लेकिन इस समयसीमा में उन्हें तैनाती दे दी जाती है। छ: माह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अभ्यर्थी को मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता व अन्य सुविधाओं का लाभ दे दिया जाता है।