फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Constable Recruitment 2021: कितने चरणों में पूरी होगी यूपी पुलिस में 25,000 सिपाहियों की भर्ती, कब तक शुरू की जा सकती है आवेदन प्रक्रिया

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस में SI पदों पर भर्ती आयोजित किए जाने के बाद अब कांस्टेबल के 25 हजार पदों को भरे जाने को लेकर जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।  
 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में जल्द ही 25,000 सिपाही पदों पर भर्ती होने वाली है। भर्ती के लिए यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) इस माह के अंत तक या अगले माह में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी पुलिस में 25  हजार  कांस्टेबल पदों पर भर्ती कराए जाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है। सरकारी की ओर से हरी झंडी मिलते ही भर्ती बोर्ड इसके आवेदन की शुरुआत कर सकता है। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। साथ ही अगर आपने भी 9,534 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन किया है, तो ऐसे उम्मीदवार इस परीक्षा के कम्पलीट रिवीजन के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे FREE UP Police Online Course- Join Now  कोर्स बैच को ज्वॉइन कर लेना चाहिए। यूपी पुलिस में होने वाली इस सिपाही भर्ती में 18 से 22 वर्ष तक के न्यूनतम बारहवीं पास उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका दिया जा सकता है।  

कितने चरणों में पूरी होगी सिपाही भर्ती 

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली सिपाही भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निम्न चार चरणों से होकर गुजरना पड़ सकता है। इसमें सबसे पहले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा कराई जाएगी। एग्जाम में सफल होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जाता है। तीसरे चरण में अभ्यर्थियों का शारीरिक मापदंड और अंतिम चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई जाती है। हालांकि यह सम्पूर्ण जानकारी पिछली भर्तियों के आधार पर बताई गई है। नई भर्ती प्रक्रिया की ऑफिशियल जानकारी नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद साझा कर दी जाएगी। 

चयन के बाद कितना मिलेगा मासिक वेतन 

यूपीपीआरपीबी के जरिए जल्द ही आयोजित की जाने वाली 25,000 सिपाही पदों की इस भर्ती में अंतिम रुप से सफल होने वाले उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के आधार पर 4,42,000 से लेकर 4,48,000 हजार रुपये प्रतिवर्ष देय होता है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा लागू अन्य सुविधाओं का लाभ भी मिलता है। 

यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप SSC GD, UP SI, NDA & NA, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली, मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें