5 से 7 फरवरी को आयोजित किया जाएगा
प्रयागराज में 28 से 30 जनवरी तक होने वाली परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अब यह परीक्षा 5 से 7 फरवरी को आयोजित होगी। शारीरिक मानक परीक्षा और दस्तावेजों की जांच के बाद चयनित अभ्यर्थियों को बोर्ड द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम जारी होगा।
400 मीटर ट्रैक की उपलब्धता का ब्योरा मांगा
शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित करने के लिए भर्ती बोर्ड ने एडीजी पीएसी से सभी वाहिनियों में 400 मीटर ट्रैक की उपलब्धता का ब्योरा मांगा था। उन्होंने पीएसी की वाहिनी का नाम, ट्रैक सही स्थिति में उपलब्ध है या नहीं और उसके प्रकार (सिंथेटिक अथवा कच्चा) के बारे में जानकारी देने को कहा है ताकि उसके मुताबिक परीक्षा का आयोजन कराया जा सके। उन्होंने एडीजी पीएसी से 10 जनवरी तक जानकारी देने को कहा था।