फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPRPB: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, फटाफट करें डाउनलोड; आठ जून को होगा एग्जाम

Fri, 05 Jun 2026 10:15 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police Constable Admit Card: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। 8 जून को होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Police Constable Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 32000 कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 8 जून 2026 को है, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने बताया है कि इससे पहले सभी उम्मीदवारों की एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी की जा चुकी है।

कब होगी परीक्षा?

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा हर दिन दो पालियों में होगी। सभी अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड में दी गई परीक्षा तिथि, पाली, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय को ध्यान से देखें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें। देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

 
परीक्षा का दिवस प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि
08-06-2026 05-06-2026
09-06-2026 06-06-2026
10-06-2026 07-06-2026

परीक्षा केंद्रों पर कड़ी व्यवस्था

केंद्रों पर तैनात सभी कार्मिकों को फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करना होगा। उन्होंने सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच करने के निर्देश दिए।

प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, यूएसबी ड्राइव, कैमरा, डिजिटल पेन, हेल्थ बैंड, चाबियां तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। अभ्यर्थियों को केवल प्रवेश पत्र, वैध पहचान पत्र और पेन के साथ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। साथ ही बैग और अन्य सामान रखने के लिए क्लॉकरूम की व्यवस्था भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या रहेगा परीक्षा पैटर्न?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी और इसे हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे (120 मिनट) का समय मिलेगा। प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता तथा मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे। सभी उम्मीदवारों को समय का सही उपयोग करते हुए प्रश्नों को हल करना होगा।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर "उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025" के एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद "Candidate Login" विकल्प चुनें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें