UP Police Constable Admit Card 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 20 अगस्त से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करेगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए अधिसूचना के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड शाम 5 बजे से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - uppbpb.gov.in. के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड पर परीक्षा की तारीख और समय, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र का विवरण लिखा होगा। परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो और पहचान पत्र भी लाना होगा।
यह परीक्षा 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त 2024 को राज्य भर के 67 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक है और दूसरी पाली का समय दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक है। प्रत्येक परीक्षा दिवस से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।