उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग द्वारा 26,210 कॉन्सटबेल के पदों को भरे जाने की तैयारी की चल रही है। अनुमान लगाया जा रह है कि जल्द ही इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस भर्ती के संबंध में यूपीपीआरपीबी ने हाल ही में एक नया नोटिस जारी किया है, जिसमें कार्यदायी संस्थाओं की आशंकाओं को हल करते हुए, उनके टेंडर सबमिट करने की समयावधि में बदलाव करते हुए नई तिथि का निर्धारण किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले 7 जनवरी 2022 को पुलिस कॉन्स्टेबल के 26,210 व 172 फायरमैन के पदों पर भर्ती कराए जाने के लिए विभाग ने मानकप्राप्त करने वाली पात्र एजेंसियों से निविदाएं मंगाई थी। टेंडर प्रक्रिया करते समय कुछ एजेंसियों द्वारा बोर्ड के आर0एफ0क्यू0 सेक्शन में जानकारी स्पष्ट न हो चलते स्पष्ट जानकारी मांगी गई थी। इस वजह से भर्ती बोर्ड को फिर से नया नोटिस जारी करना पड़ा है। इन सूचनाओं को साझा करते हुए एजेंसियों को निविदाएं शामिल करने का अतिरिक्त समय दिया है। नए नोटिस के अनुसार, अब संस्थाएं 10 फरवरी 2022 को 12: 30 बजे तक ओपन टेंडर प्रक्रिया के जरिए अपनी दावेदारी दर्ज करा सकेंगी। इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विज़िट करना होगा। इसके अलावा अगर कोई अभ्यर्थी यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा की घर बैठे तैयारी करना चाहता है तो उसे तुरंत सफलता डॉट कॉम के UP स्पेशल जनरल नॉलेज ई बुक - Download Now को ज्वॉइन कर लेना चाहिए। इस स्पेशल कोर्स बैच में अभ्यर्थियों को लाइव क्लासेस, मॉकटेस्ट के साथ ही दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों के जरिए डिजाइन किए गए खास पीडीएफ स्टडी नोट्स के माध्यम से एग्जाम को क्रैक करने की पूरी तैयारी कराई जाएगी।
यूपीपीआरपीबी द्वारा राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न कराए जाने के बाद 26, 382 कॉन्स्टेबल समेत फायरमैन के पदों की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा इस भर्ती की तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि, भर्ती के आयोजन से जुड़ी अभी आधिकारिक सूचना सामने नहीं आयी है। ऐसे में इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों को पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर भर्ती का नोटिफिकेशन देखते रहना चाहिए।
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।