UP Police Constable PET Exam Notice: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने 6 फरवरी को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से ट्वीट करते हुए शारीरिक दक्षता परीक्षण (UP Police Race Exam) के दौरान अभ्यर्थियों को कलाई घड़ी का इस्तेमाल करने से मना किया है। हालांकि, भर्ती बोर्ड ने पीईटी में डिजिटल घड़ी की व्यवस्था प्रदान करने का निर्णय लिया है।
बोर्ड ने कहा, "आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने कलाई घड़ी के इस्तेमाल की मांग की थी। इन अनुरोधों पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि पीईटी के दौरान किसी भी प्रकार की कलाई घड़ी का उपयोग नहीं किया जाएगा। हालांकि, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पीईटी स्थल पर डिजिटल घड़ी का प्रबंध किया जाएगा।"