Income Tax Recruitment 2025: योग्यता
आधिकारिक इनकम टैक्स भर्ती 2025 अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए:
केंद्रीय सरकार के तहत स्टेनोग्राफर के पद पर कार्यरत अधिकारियों से:
- नियमित आधार पर मूल कैडर या विभाग में समान पद धारण करना। या
- पे मैट्रिक्स में लेवल-4 (रु. 25,500-81,100) या समकक्ष में 10 वर्षों का नियमित सेवा अनुभव होना।
आयु सीमा: इनकम टैक्स भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु आवेदन की अंतिम तिथि पर कम से कम 56 वर्ष होनी चाहिए।
चयन होने पर मिलेगी इतनी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये के बीच मिलेगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को विभिन्न भत्ते और लाभ भी दिए जाएंगे।
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले incometaxindia.gov.in पर जाएं।
- अब स्टेनोग्राफर ग्रेड I के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म को भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- भरे हुए आवेदन फॉर्म को दिए गए पते पर भेजें:
- आयकर आयुक्त (प्रशासन और टीपीएस), 7वीं मंजिल, आयकर भवन, पुराना रेलवे स्टेशन रोड, कोच्चि – 682018