आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि यदि आप दिनांक 09.12.2021 को या उससे पहले रिपोर्ट नहीं करते हैं, तो यह माना जाएगा कि आप इस प्रशिक्षण के लिए इच्छुक नहीं हैं और आपकी उम्मीदवारी स्वतः रद्द हो जाएगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) 9 और 10 सितंबर, 2021 को आयोजित किया गया था।
कुल 2,800 सीएचओ रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा था। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू हुई और 20 जुलाई को समाप्त हुई थी। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
UP NHM CHO Result 2021 डाउनलोड करने के चरण
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाएं।
- एनएचएम, यूपी के तहत 2800 सीएचओ-सीसीएचएन प्रशिक्षण के परिणाम की घोषणा पर क्लिक करें।
- परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
- यहां परिणाम का सीधा लिंक दिया गया है।