UP NHM Recruitment 2024 आयुसीमा
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। यूपी राज्य स्वास्थ्य एनएचएम सीएचओ 2024 परीक्षा भर्ती नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
UP NHM Recruitment शैक्षणिक योग्यता
यूपी एनएचएम सीएचओ भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन उनके हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बीएससी नर्सिंग परीक्षा के सभी वर्षों की थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्राप्त प्रतिशत और मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। इसके अलावा कोविड अनुभव वेटेज के अंक भी मिलेंगे।
UPNHM आवेदन शुल्क
एनएचएम उत्तर प्रदेश भर्ती के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।


कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या
एनएचएम यूपी सीएचओ भर्ती के लिए कैटेगरीवाइज रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं। इसके साथ ही आप जिलेवार भर्तियां भी देख सकते हैं।
- अनारक्षित - 2233 पद
- ईडब्ल्यूएस - 558 पद
- ओबीसी - 1508 पद
- एससी - 1172 पद
- एसटी - 111 पद
कुल - 5582 पद