फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन भर्ती परीक्षा: उत्तर कुंजी जारी, 25 अप्रैल तक दर्ज करें आपत्ति

Wed, 21 Apr 2021 01:06 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी मेट्रो भर्ती 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं और 25 अप्रैल तक आंसर की पर आपत्ति उठा सकते हैं। यह परीक्षा 17 अप्रैल को लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, झांसी, बरेली, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, मुरादाबाद और मुज़फ्फरनगर में आयोजित की गई थी। उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑनलाइन लिंक एक्टिव कर दिया गया है।

विज्ञापन


इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा सहायक प्रबंधक सहित करीब 292 तकनीकी व गैर तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए हुई थी।


इसे भी पढ़ें-भारतीय सेना: उत्तर पूर्व के लिए कॉमन एंट्रेंस परीक्षा स्थगित, 25 अप्रैल को होना था एग्जाम
विज्ञापन
विज्ञापन


इस भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया जा रहा है। अभ्यर्थी इस लिंक के जरिए अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए भी अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक

ऐसे डाउनलोड करें UPMRC उत्तर कुंजी 2021

-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-यूएमपीआरसी की आधिकारिक वेबसाइट cdn.digialm.com है।
-यहां होम पेज पर ही आपको उत्तर कुंजी का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपकी उत्तर कुंजी खुल जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें