फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Lekhpal Recruitment 2021: यूपी लेखपाल भर्ती के लिए जरूरी है ये योग्यता, वरना हो जाएंगे रिजेक्ट

सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 20 अगस्त को प्रिलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) कराए जाने के बाद जल्द ही यूपी लेखपाल 2021 भर्ती के लिए भी अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 20 अगस्त को प्रिलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) कराए जाने के बाद जल्द ही यूपी लेखपाल 2021 भर्ती के लिए भी अधिसूचना जारी की जाएगी। हालांकि कुल रिक्तियों की संख्या की अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन कई मीडिया रिपोर्टों की मानें तो ये अधिसूचना लगभग 8,000 पदों के लिए जारी की जाएगी। अगर आप भी उत्तर प्रदेश में लेखपाल बनने का सपना देख रहे हैं तो आपका ये सपना बहुत ही जल्द पूरा होने वाला है लेकिन इसके लिए आपको आज से ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। अगर आप कोरोना महामारी की वजह से बिना कोचिंग सेंटर जाए घर पर परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो आप इसके लिए Safalta की फ्री ई-बुक्स की मदद ले सकते हैं।

पदों का विवरण

बता दें कि इस भर्ती के तहत लगभग 8000 पदों को भरा जाएगा जिसके पदों का विवरण इस प्रकार है।

पद  पदों की संख्या
लेखपाल 7019
राजस्व निरीक्षक  1073
कनिष्ठ सहायक 104
वरिष्ठ सहायक 53
कुल 8000

आवश्यक योग्यता

लेखपाल बनने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट होनी चाहिए। इसके साथ ही उनके पास कंप्यूटर में ट्रिपल सी  (कोर्स ऑन कम्प्यूटर कॉन्सेप्ट्स) का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए जो इस भर्ती के लिए अनिवार्य है। 

आयु

इसके लिए 18 से 40 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के लोगों को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। 

घर बैठकर करें पक्की तैयारी

अगर आप भी लेखपाल बनने का सपना देख रहे हैं तो ये आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है। अगर आप लेखपाल और PET में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं तो इसके लिए आप सफलता पर चल रहे पीईटी एक खास बैच को भी ज्वॉइन कर सकते हैं और यहां मौजूद ढेरों ई-बुक्स और फ्री कोर्सेस का लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही अपने फोन में और डाउनलोड करें Safalta App सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें