क्या आप भी एक प्रतियोगी परीक्षार्थी हैं? क्या आपको भी यूपी में होने वाली लेखपाल भर्ती का इंतजार है? तो आज हम आपको इस भर्ती से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां बताने जा रहे हैं जो प्रतियोगी छात्रों के लिए काफी काम की साबित हो सकती हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही राजस्व लेखपाल के 7 हजार से भी अधिक पदों पर भर्तियां आयोजित की जानी हैं। इसके लिए यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से भी ऑफिशियल पुष्टि की जा चुकी है। इस भर्ती के लिए प्रतियोगी उम्मीदवारों को काफी लंबे समय से इंतजार बना हुआ है। लगभग 2 सालों से यूपी राजस्व लेखपाल और चकबंदी लेखपाल के हजारों पद रिक्त चल रहे थे, जिन्हें भरे जाने के लिए अब साल 2021 में प्रदेश सरकार की मंजूरी मिल चुकी है जिसके बाद यूपीएसएसएससी ने राजस्व लेखपाल पदों को भरे जाने की प्रक्रिया में तेज कर दी है। यूपी सब ऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन के अनुसार प्रदेश में राजस्व लेखपाल के 7,882 पदों को भरा जाना है, जिसके अनुमान है कि जल्द ही चकबंदी लेखपाल के पदों की प्रक्रिया को भी अमलीजामा पहनाया जा सकता है। इसलिए आज हम इस आर्टिकल में राजस्व लेखपाल की भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने जा रहे हैं। लेकिन उससे पहले इन दिनों प्रतियोगी उम्मीदवारों के लिए सफलता द्वारा प्रतियोगी उम्मीदवारों की FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now के जरिए उनकी परीक्षाओं की एकदम फ्री तैयारी कराई जा रही है जोकि अभ्यर्थियों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।
अगर आप भी राजस्व लेखपाल भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो ऐसे युवाओं को बता दें कि जल्द ही इस भर्ती के लिए आयोग की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है, जिसके बाद लेखपाल भर्ती में आवेदन की शुरुआत की जा सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस भर्ती के लिए सितंबर माह के पहले या दूसरे सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है।
अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं।