फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Post GDS Recruitment 2021: 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए कर सकते हैं आवेदन, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

सार

भारतीय डाक विभाग ने उत्तर प्रदेश पोस्टल सर्किल के अंतर्गत GDS के 4264 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए 18 से 40 वर्ष तक के सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन
job india post - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के साथ अक्सर यह समस्या आती है कि वो किसी भर्ती के लिए उम्र सीमा की वजह से आवेदन नहीं कर पाते हैं। दरअसल हर भर्ती के लिए उम्र सीमा अलग होती है और ओवर ऐज हो जाने पर अभ्यर्थी कई भर्तियों के लिए आवेदन नहीं कर पाते हैं। हालांकि भारतीय डाक विभाग ने उत्तर प्रदेश पोस्टल सर्किल के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के 4264 पदों पर भर्ती निकालकर ओवर ऐज हो चुके अभ्यर्थियों को जबरदस्त मौका दिया है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए 18 से 40 वर्ष तक के सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। अधिकतम उम्र सीमा के 40 वर्ष होने की वजह से इस भर्ती में हजारों ओवर ऐज हो चुके अभ्यर्थियों को भी शामिल होने का मौका मिलेगा। साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE Current Affairs Ebook- Download Now की सहायता ले सकते हैं।

40 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन :

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती में 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की गणना 23 अगस्त 2021 से की जाएगी और आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अगस्त से शुरू हो गई है और यह 22 सितंबर तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी :

उत्तर प्रदेश सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को किसी परीक्षा से नहीं गुजरना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए मेरिट लिस्ट उनके दसवीं के मार्क्स के आधार पर तैयार किया जाएगा और इस मेरिट लिस्ट में आने वाले अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए ये योग्यताएं हैं जरूरी :

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का हिंदी भाषा के साथ दसवीं पास होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थियों के पास कम से कम 60 दिनों की अवधि का बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग कोर्स करने का अनुभव भी होना चाहिए। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी जरूरी योग्यताओं तथा अन्य नियमों की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप रेलवे ग्रुप D, SSC GD, UP SI, NDA/NA या अन्य किसी भी तरह के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दें सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें