फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Lekhpal Recruitment 2021: इस तारीख से शुरू हो रही राजस्व लेखपाल के लिए आवेदन प्रक्रिया, जानिए कब जारी हो सकता है ऑफिशियल नोटिफिकेशन

सार

उत्तर प्रदेश में काफी लंबे समय से लेखपाल के हजारों पद खाली चल रहे थे जिसके लिए अब जल्द ही भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। 
विज्ञापन
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे नौजवानों में उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर होने वाली लेखपाल भर्ती को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है। हजारों स्टूडेंट्स ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के साथ ही लेखपाल भर्ती की तैयारियां करनी शुरू कर दी थी। अब ऐसे में छात्रों को इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया के शुरू किए जाने का इंतजार बना हुआ है। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में भर्ती से जुड़ी कुछ अहम जानकारी साझा करने जा रहे हैं जो अभ्यर्थियों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। इसके अलावा उम्मीदवारों को बता दें कि इन दिनों प्रतियोगी उम्मीदवारों के लिए सफलता द्वारा प्रतियोगी उम्मीदवारों की UP Lekhpal कोर्स के जरिए उनकी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है जोकि अभ्यर्थियों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। 

कितने पदों में आने वाली है वैकेंसी 

उत्तर प्रदेश में जल्द ही राजस्व लेखपाल के पदों पर हजारों भर्तियां आयोजित की जानी हैं। इसके लिए यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से भी आधिकारिक तौर पर जानकारी साझा की जा चुकी है। आयोग के अनुसार अभी राजस्व लेखपाल के 7,882 पदों को भरा जाना है, अनुमान है कि जल्द ही चकबंदी लेखपाल के पदों की प्रक्रिया को भी अमलीजामा पहनाया जा सकता है। इसलिए आज हम इस आर्टिकल में राजस्व लेखपाल की भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन

बता दें कि बीते करीब 2 सालों से यूपी में राजस्व और चकबंदी लेखपाल के हजारों पद खाली चल रहे हैं, जिसके बाद हाल ही में सरकार की मंजूरी मिलते ही राजस्व लेखपाल पदों को भरे जाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जा चुकी है। 

यह भी पढ़ें : UPSSSC PET 2021: इस परीक्षा में क्या होगा कट ऑफ और कितने प्रश्न सही करने होंगे

जानिए कब से शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया 

उत्तर प्रदेश में आयोजित की जाने वाली राजस्व लेखपाल भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं को बता दें कि जल्द ही इस भर्ती के लिए आयोग की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है, जिसके बाद लेखपाल भर्ती में आवेदन की शुरुआत की जा सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस भर्ती के लिए सितंबर माह के पहले या दूसरे सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। 

शुरू करें परीक्षा की पक्की तैयारी 

अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें