उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के बीच लेखपाल की भर्ती काफी लोकप्रिय है। राज्य में इस भर्ती का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा किया जाता है। UPSSSC ने इसी साल की शुरुआत में राज्य में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती निकाली थी और इसके लिए मुख्य परीक्षा 31 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी। अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट अगले एक से दो दिनों के भीतर जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप इस भर्ती में हिस्सा नहीं ले सके थे तो आप इसकी अगली भर्ती के लिए तैयारी शुरू कर दीजिए। दरअसल लेखपाल के 8085 पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरा होने के बाद UPSSSC राज्य में जल्द ही लेखपाल के और रिक्त पड़े पदों पर भर्ती निकाल सकती है। अगर आप भी लेखपाल की इस नई भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो आप इसकी कम्प्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास UPSSSC Lekhpal Batch 2022 : Join Now की सहायता ले सकते हैं और इसमें अपनी सफलता पक्की कर सकते हैं।
जो अभ्यर्थी लेखपाल के 8085 पदों पर निकली भर्ती में हिस्सा नहीं ले सके है या इसमें सफल नहीं हो सके हैं। उन्हें इसकी अगली भर्ती के लिए तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में इस वक्त लेखपाल के तकरीबन 4500 पद खाली हैं और इन पदों पर आयोग जल्द ही भर्ती कर सकती है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि PET 2022 का स्कोर कार्ड जारी किए जाने के बाद लेखपाल के इन पदों पर भी भर्ती की जा सकती है।
राज्य में निकलने वाली लेखपाल की नई भर्ती के लिए भी अभ्यर्थियों का चयन लेखपाल की पिछली भर्ती के जैसे ही किया जा सकता है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती में PET में शामिल होने वाले 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जा सकता है। इसके बाद PET के मार्क्स के आधार पर अभ्यर्थियों को इस भर्ती की मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए शॉर्ट लिस्ट किया जा सकता है और इस मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को लेखपाल की नौकरी दी जा सकती है। हालांकि इस संबंध में पूरी जानकारी इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Constable, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।