उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8085 पदों के लिए आयोजित की गई मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए आयोजित की गई मुख्य परीक्षा का रिजल्ट दीवाली से पहले जारी किया जा सकता है। राज्य में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई 2022 को किया था। वहीं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की गई इस परीक्षा की फाइनल आंसर की 7 सितंबर 2022 को जारी की गई थी। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 13,90,305 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के मार्क्स के आधार पर 2,47,667 अभ्यर्थियों को इसकी मुख्य परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा में इन 2,47,667 अभ्यर्थियों में से 2,12,863 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। UPSSSC इस लेखपाल भर्ती के आयोजन के बाद राज्य में फिर से लेखपाल के पदों पर भर्ती निकालने वाली है। अगर आप भी लेखपाल की इस भर्ती में हिस्सा लेकर अपनी नौकरी पक्की करनी चाहते हैं तो आप इसकी कम्प्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास UPSSSC Lekhpal Batch 2022 की सहायता ले सकते हैं।
राज्य में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद UPSSSC राज्य में जल्द ही लेखपाल के और रिक्त पदों पर भर्ती निकाल सकती है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में इस वक्त लेखपाल के तकरीबन 4500 पद खाली हैं और इन पदों पर आयोग जल्द ही भर्ती कर सकता है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि PET 2022 का स्कोरकार्ड जारी किए जाने के बाद लेखपाल के इन पदों पर भी भर्ती की जा सकती है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
राज्य में निकलने वाली लेखपाल की नई भर्ती के लिए भी अभ्यर्थियों का चयन लेखपाल की पिछली भर्ती के जैसे ही किया जा सकता है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती में PET में शामिल होने वाले 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जा सकता है। इसके बाद PET के मार्क्स के आधार पर अभ्यर्थियों को इस भर्ती की मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जा सकता है और इस मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को लेखपाल की नौकरी दी जा सकती है। हालांकि इस संबंध में पूरी जानकारी इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।