फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Constable 2022 : क्या अक्तूबर में आएगा नोटिफिकेशन, इच्छुक अभ्यर्थी शुरू करें लिखित परीक्षा की तैयारी

Fri, 04 Nov 2022 01:04 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में आरक्षी नागरिक पुलिस के हजारों पदों पर जल्द ही सीधी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यूपीपीआरपीबी द्वारा अक्तूबर माह के अंत में सिपाही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर लगभग 26,382 रिक्तियों को भरे जाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।  
विज्ञापन
up police - फोटो : amr ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में आरक्षी नागरिक पुलिस (UP Police Constable) के हजारों पदों पर जल्द ही भर्तियां शुरु की जा सकती हैं। इस भर्ती में महिला व पुरुष उम्मीदवार आवेदन करके यूपी पुलिस में सिपाही बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। गौरतलब है कि यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने राज्य में 20 से अधिक पदों पर भर्ती कराए जाने से जुड़ी तैयारियों करनी शुरू कर दी हैं। हालांकि इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन कब तक जारी किया जाएगा, इस संबंध में कोई भी पुख्ता जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि अक्तूबर माह के अंत में पुलिस भर्ती बोर्ड सिपाही भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर सकता है। जिसमें 18 से 24 वर्ष तक के न्यूनतम बारहवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। वहीं अगर आप इसके लिखित एग्जाम को पहले ही प्रयास में क्रैक करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम की अनुभवी फैकल्टी द्वारा तैयारी की गई खास UP Police Constable Ebook - Download Now की मदद ले सकते हैं।       

विज्ञापन


ये भी पढ़ें
यूपी पुलिस कांस्टेबल सैलरी
विज्ञापन

यूपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती योग्यता  

लाखों अभ्यर्थी इस भर्ती का कर रहे बेसब्री से इंतजार 

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से सिपाही के पदों पर कराई जाने वाली भर्ती में इस बार लगभग 20 लाख उम्मीदवारों के आवेदन करने की उम्मीद है। यूपी पुलिस भर्ती के पुरानी भर्तियों में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के आंकड़ों को देखा जाए तो अब तक आयोजित की गई सिपाही भर्तियों में करीब 10 से 15 लाख अभ्यर्थी पंजीकरण करते हैं। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि वर्ष 2022 में 26,000 से अधिक पदों पर कराई जाने वाली भर्ती में इन उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। हालांकि यह आंकड़े एक अनुमान के आधार पर साझा किए गए हैं इनमें बदलाव भी हो सकता है। यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल बनने के लिए कुल 300 अंकों की लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 185.34 अंक, अन्य पिछड़ा वर्ग को 172.32, अनुसूचित जाति की कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 145.39 और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को कम से कम 114.19 नंबर लाने पड़ सकते हैं। यह आंकड़े वर्ष 2018-19 में हुई कान्स्टेबल भर्ती एग्जाम के हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UPSSSC PET, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें