फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Homeguards Recruitment 2021: होमगार्ड में महिला उम्मीदवारों का क्या रहेगा फिजिकल स्टैंडर्ड, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

सार

उत्तर प्रदेश में जल्द ही होमगार्ड सिपाहियों की बड़ी संख्या में भर्ती कराई जानी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके लिए सितंबर अंत तक आवेदन की शुरुआत भी की जा सकती है। 
विज्ञापन
होमगार्ड - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में जल्द ही यूपी होमगार्ड की भर्ती कराए जाने की संभवना जताई जा रही है। इस भर्ती में दसवीं पास उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। कई मीडिया रिपोर्ट में इस भर्ती के लिए करीबन 39 हजार पदों पर भर्ती कराए जाने का अनुमान लगाया जा रहा हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी बताया जा रहा है कि जल्द ही आने वाली इस भर्ती में पुरुष अभ्यर्थियों के साथ महिला उम्मीदवारों को भी शामिल किया जाना है। इसलिए आज हम आपको महिला होमगार्ड एवं पुरुष होमगार्ड के लिए आवश्यक शारीरिक मापदंड से जुड़ी सभी जानकारी इस आर्टिकल में विस्तार से साझा करने जा रहे हैं जोकि भर्ती में शामिल होने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इसके अलावा अगर आप एक प्रतियोगी छात्र हैं तो अभी सफलता डॉट कॉम द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे FREE Homeguards EBooks-Download Now ज्वॉइन कर अपने किसी भी एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन और पक्की तैयारी कर सकते हैं। 

क्या होगा महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों का जरूरी शारीरिक मापदंड 

शारीरिक मापदंड पुरुष अभ्यर्थी  महिला अभ्यर्थी
ऊंचाई 168 सेमी 150 सेमी
दौड़ 5 किमी 24 मिनट में  2.5 किमी 18 मिनट 
सीना 80 से 85 सेमी माप से बाहर रखा जाएगा
लम्बी कूद 12 फिट 8 फिट
यह सभी आंकड़े विभिन्न अर्धसैनिक बलों के आधार पर बताए गए हैं। इस संबंध में स्पष्ट जानकारी होमगार्ड के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद उपलब्ध करा दी जाएगी। 

आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक पात्रता

होम गार्ड अथवा गृह रक्षक के लिए अभ्यर्थी को न्यूनतम 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।

करें परीक्षाओं की पक्की तैयारी 

अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें