फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPRPB: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित, फटाफट करें चेक; अगले चरण के लिए 1.07 लाख + अभ्यर्थी चयनित

Sun, 28 Jun 2026 04:06 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPRPB: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं और आगे की चयन प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
यूपी होमगार्ड में होगी भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Home Guard Result OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होम गार्ड भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


1.07 लाख से अधिक अभ्यर्थी अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025 के तहत 41,424 पदों को भरने के लिए 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा के सामान्यीकृत अंकों और अधिमानी अर्हता के अंकों को जोड़कर मेरिट तैयार की गई। इसके आधार पर कुल 1,07,221 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

जल्द घोषित होगी DV/PST की तारीख

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कहा है कि दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण की तिथि जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से बोर्ड की वेबसाइट देखते रहें।

विज्ञापन

तकनीकी त्रुटि होने पर बोर्ड का फैसला होगा अंतिम

बोर्ड ने बताया है कि रिजल्ट और अन्य जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करते समय पूरी सावधानी बरती गई है। इसके बावजूद यदि किसी प्रकार की तकनीकी गलती या अंकन में त्रुटि पाई जाती है, तो अभ्यर्थी उस गलती का कोई लाभ नहीं ले सकेंगे। ऐसे मामलों में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का निर्णय अंतिम और मान्य होगा।
 

होमगार्ड भर्ती में जरूरी ऊंचाई और वजन के मानक

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित शारीरिक मानकों के अनुसार सामान्य, एससी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी होनी चाहिए, जबकि एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह न्यूनतम 160 सेमी रखी गई है।

महिला अभ्यर्थियों के लिए, सामान्य, एससी और ओबीसी श्रेणी में न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी, जबकि एसटी वर्ग में न्यूनतम 147 सेमी निर्धारित की गई है। महिलाओं का न्यूनतम वजन सभी श्रेणियों में 40 किलोग्राम होना अनिवार्य है।

UP Home Guard Result 2025: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर "UP Home Guard Enrollment 2025 Result" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें