कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
बीएचयू भर्ती 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे। यूआर, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को RAC पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
चयन प्रक्रिया
बीएचयू गैर-शिक्षण भर्ती 2026 में सबसे पहले आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा में शामिल होना होगा। दोनों चरणों में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम चयन किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
- बीएचयू की भर्ती वेबसाइट bhu.ac.in/rac पर जाएं।
- Recruitment & Assessment Cell (RAC) पोर्टल पर नया पंजीकरण (Registration) करें।
- लॉगिन करके संबंधित पद का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सभी विवरण जांचकर आवेदन फॉर्म सबमिट करें।