फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Home Guard Recruitment 2021: यूपी होमगार्ड भर्ती में महिलाओं को मिल सकती है प्राथमिकता, जानिए कितनी है एक होमगार्ड जवान की सैलरी

सार

UP Home Guard Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश में होने वाली होमगार्ड बहाली के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। राज्य में इस वक्त लगभग 30,000 होमगार्ड जवानों के पद खाली हैं।
विज्ञापन
UP Home Guard Recruitment 2021 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती को लेकर इस वक्त काफी चर्चा है। इस भर्ती के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं जारी हुई है। लेकिन, विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के हवाले से खबर आ रही है कि राज्य में होमगार्ड के 30,000 पदों पर बहाली के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। राज्य के होमगार्ड विभाग में इस वक्त कुल 1,18,348 स्वीकृत पद हैं। लेकिन, वर्तमान में इस विभाग में लगभग 86,000 होमगार्ड जवान ही कार्यरत हैं। इसलिए इस विभाग में इस वक्त लगभग 30,000 पद खाली हैं और साथ ही खाली पदों की संख्या में प्रतिवर्ष 3 हजार से 4 हजार की वृद्धि भी हो रही है। इन पदों के ज्यादा दिन खाली रहने से राज्य में कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य सरकार इस भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। अगर आप भी होमगार्ड भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो इसकी पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे FREE UP HomeGuard Course की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन


कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन
इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए इसी माह में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

महिलाओं को मिल सकती है वरीयता
राज्य में होने वाली होमगार्ड विभाग की इस भर्ती में महिलाओं को विशेष वरीयता मिल सकती है। राज्य सरकार द्वारा इस वक्त महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाओं को चलाया जा रहा है और इसी क्रम में यह उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य सरकार होमगार्ड भर्ती में महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दे सकती है।
विज्ञापन

FREE Mock Test- Attempt Now

कितनी है एक होमगार्ड जवान की सैलरी
राज्य में एक होमगार्ड जवान को इस वक्त 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी मिल रही है। होमगार्ड जवानों को पहले 375 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी मिलती थी, लेकिन इसे 125 रुपये बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। होमगार्ड जवानों को उतने ही दिन की सैलरी मिलती है, जितने दिन वे ड्यूटी करते हैं।  

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप यूपी होमगार्ड, यूपी लेखपाल, यूपी SI, SSC GD या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ फ्री-मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता एप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें