फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Home Guard Recruitment 2021: जारी होने वाला है होमगार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन, बचे हुए समय में ऐसे करें तैयारी

सार

UP Home Guard Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती की लंबे समय से खबरें आ रही हैं। अनुमान है कि इस संबंध में यूपी होमगार्ड विभाग की ओर से जल्द ही कोई आधिकारिक सूचना जारी की जा सकती है। 
विज्ञापन
up home guard recruitment - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में जल्द ही बड़ी संख्या में होमगार्ड के पदों पर भर्ती का ऐलान किया जा सकता है। इस भर्ती में पुरुष अभ्यर्थियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिला उम्मीदवारों को भी शामिल होने का मौका दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रदेश में आयोजित की जाने वाली यह भर्ती अब तक की सबसे बड़ी भर्ती हो सकती है। इस भर्ती के अंतर्गत करीबन 30 से 40 हजार की संख्या में होमगार्ड सिपाहियों की भर्ती सम्पन्न कराई जा सकती है। हालांकि की भर्ती के संबंध में अभी तक कही से भी कोई ऑफिशियल एनाउंसमेंट नहीं किया गया है। इस भर्ती से जुड़े लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में होने वाली लेखपाल भर्ती या फिर NDA, SSC GD जैसी किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो आप अपनी तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए सफलता की FREE Current Affairs EBook की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

जानिए क्या हो सकता है इस भर्ती के एग्जाम का सिलेबस 
होमगार्ड भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को बता दें कि इस भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में कंप्यूटर सम्बंधित सामान्य ज्ञान , हिंदी व्याकरण , अंग्रेजी व्याकरण , गणित , सामान्य मानसिक योग्यता व करेंट अफेयर आदि विषयों से सवाल पूछे जा सकते हैं। ऐसे में भर्ती में शामिल होने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को अभी से अपनी तैयारी की शुरूआत कर देनी चाहिए। हालांकि यह आधिकारिक  सिलेबस नहीं है इसमें बदलाव भी संभव है। विभाग की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद इसके सिलेबस को पुन: स्पष्ट कर दिया जाएगा। 

वरीयता पाने मेंये प्रमाणपत्र आएंगे काम  
यूपी होमगार्ड भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर कराया जाएगा। ऐसे में वांछनीय योग्यता रखने वाले सभी अभ्यर्थियों को वरीयता भी प्रदान की जा सकती है। बताते चलें कि जिन अभ्यर्थियों के पास जिला लेवल, प्रदेश लेवल का किसी भी खेल में कोई भी मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र होगा, उन्हें भर्ती प्रक्रिया में वरीयता दी जा सकती है। इसके अलावा ऐसे उम्मीदवार जो होमगार्ड विभाग में संविदा आदि से जुड़कर कार्य कर रहे होंगे, उन्हें भी चयन प्रक्रिया में वरीयता दी जाएगी। साथ ही तकनीकी रूप से दक्ष या कंप्यूटर चालन आदि का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों को भी इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में छूट प्रदान की जा सकती है। हालांकि इस संबंध में और अधिक स्पष्ट जानकारी आधिकारिक अधिसूचना जारी किए जाने के बाद ही दी जा सकती है। 

विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं की करें पक्की तैयारी 
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स अगर अपनी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं या अपने किसी भी एग्जाम के पूरे सेलेबस का पूरा रीविजन करना चाहते हैं तो आज ही  Safalta   द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर इसकी शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन पर अभी सफलता ऐप डाउनलोड कर सभी एग्जाम के फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि का लाभ भी उठा सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें