कब जारी होंगे एडमिट कार्ड
- 25 अप्रैल 2026 की परीक्षा के लिए: 22 अप्रैल 2026
- 26 अप्रैल 2026 की परीक्षा के लिए: 23 अप्रैल 2026
- 27 अप्रैल 2026 की परीक्षा के लिए: 24 अप्रैल 2026
बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि से पहले किसी भी अन्य परीक्षा दिन के एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे।
परीक्षा से पहले जारी हुई थी सिटी स्लिप
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड पहले ही 18 अप्रैल 2026 को परीक्षा शहर (एग्जाम सिटी) की सूचना जारी कर चुका है। इसमें उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र वाले जिले की जानकारी दी गई है।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपनी परीक्षा तिथि के अनुसार ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते तैयारी पूरी कर लें।
बोर्ड ने यह भी कहा है कि परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी और अपडेट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवार नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।
अभ्यर्थी एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि का ध्यान रखें और उसी दिन अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
यूपी होमगार्ड भर्ती का प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?
यूपी होम गार्ड प्रवेश पत्र 2026 यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अंतिम तिथि से काफी पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें:-
- यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें।
- होमपेज पर, "यूपी होम गार्ड प्रवेश पत्र 2026" के लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- अपने खाते तक पहुंचनें के लिए अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- लॉग इन करने के बाद, परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसकी एक प्रति प्रिंट करके परीक्षा केंद्र पर अपने साथ ले जायें।