UP Home Guard City Slip: उत्तर प्रदेश होम गार्ड्स भर्ती 2025 के तहत लिखित परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। भर्ती बोर्ड ने परीक्षा तिथि और जिला/शहर सूचना पर्ची (City Intimation Slip) आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दी है। उम्मीदवार अब अपने पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि के जरिए लॉग इन कर अपनी परीक्षा से जुड़ी जानकारी चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
यह सिटी स्लिप उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी देती है, जिससे वे पहले से तैयारी कर सकें। वहीं, एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से करीब 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे, जिन्हें डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी भी जरूरी अपडेट से चूक न हो।
कब होगी परीक्षा?
उम्मीदवार अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट से अपने शहर की सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें हर दिन दो शिफ्ट होंगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी और इसमें ओएमआर शीट के माध्यम से उत्तर दिए जाएंगे।
समस्या आने पर यहां करें संपर्क
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों की E-KYC (पहचान सत्यापन) की जाएगी। इसके लिए सभी अभ्यर्थियों को अपना आधार कार्ड पहले से अनलॉक रखना होगा, ताकि जांच प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सके। अगर किसी उम्मीदवार को कोई परेशानी होती है, तो वे हेल्पलाइन नंबर 08065075069 या ईमेल helpdeskuphgexam25@hgupexam.com पर संपर्क कर सकते हैं।