उत्तर प्रदेश में होमगार्ड सिपाही के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का राज्य के युवा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबर है कि राज्य में इसके आयोजन की जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी होमगार्ड विभाग ने राज्य में होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती कराए जाने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेज दिया है। अगर विभाग को राज्य सरकार की अनुमति मिलती है तो यूपीएचजी होमगार्ड सिपाही के लगभग 30,000 पदों पर जल्द ही भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगा सकता है। हालांकि, इस संबंध में विभाग या राज्य सरकार की ओर से ऐसी कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। ऐसे में अभ्यर्थियों को होमगार्ड विभाग, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट को देखते रहना चाहिए। इसके अलावा अगर आप इस भर्ती के अंतगर्त आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट के द्वारा चलाए जा रहे FREE Current Affairs- Download Now कर सकते हैं। इसके जरिए अभ्यर्थी घर बैठे लाइव क्लासेस के माध्यम से बेहतर तैयारी शुरू कर सकते हैं।
यूपी होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को लिखित एग्जाम होगा। यह परीक्षा 100 अंकों का हो सकता है। इसमें बहुविकल्पीय प्रकार के सवालों के साथ एक स्वत: हस्तलिखित सुलेख भी लिखना पड़ सकता है। इसके लिए उदाहरण के तौर पर हाल ही में सम्पन्न हुई उत्तराखंड होमगार्ड भर्ती को देखा जा सकता है, जिसकी लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को सुलेख भी लिखना पड़ा था। हालांकि, यूपी में होमगार्ड भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। अधिसूचना जारी होने के बाद सारी जानकारी स्पष्ट कर दी जाएंगी।
यूपी होमगार्ड भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जा सकता है। इसके लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस बारे में और पुख्ता जानकारी आधिकारिक अधिसूचना जारी किए जाने के बाद साझा की जाएगी।
इस भर्ती में फिजिकल परीक्षा केवल क्वालीफाइंग नेचर की होगी जबकि पीईटी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को फाइनल मेरिट में वरीयता दी जा सकती है। इस नियम का अनुमान यूके होमगार्ड सिपाही भर्ती और छतीसगढ़ होमगार्ड सिपाही भर्ती के नियमों को देखकर अनुमान लगाया गया है, जबकि आधिकारिक जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद दे दी जाएगी।
वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश होमगार्ड जवान को लगभग 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी दी जाती है। इससे पहले होमगार्ड जवानों को पहले 375 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी मिलती थी, लेकिन इसे 125 रुपये बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नई भर्ती के अंतर्गत में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को यूपी पुलिस के सिपाही पदों कर समान वेतन दिया जा सकता है या यूपी पुलिस आरक्षी को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाएं दी जा सकती हैं।
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।