उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग इस माह के अंत तक 30,000 होमगार्ड स्वयंसेवकों के पदों पर भर्ती आयोजित कर सकता है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनवरी में नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। प्रदेश में इन जवानों की कुल संख्या 1,18,190 के करीब प्रस्तावित है लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट में छपी खबर के मुताबिक वर्तमान में केवल 90 हजार होमगार्ड सिपाही ही कार्यरत हैं इनमें प्रत्येक वर्ष लगभग पांच हजार सिपाही रिटायर्ड भी हो जाते हैं। ऐसे में होमगार्ड विभाग होमगार्ड स्वयंसेवकों की भारी कमी महसूस कर रहा है। माना जा रहा है कि यूपी होमगार्ड विभाग की ओर से प्रदेश सरकार को इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है। होमगार्ड विभाग अब राज्य सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से ग्रीन सिग्नल मिलते ही भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। ऐसे में इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया व भर्ती संबंधी अन्य जानकारियों के लिए उम्मीदवारों को होमगार्ड विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा अगर आप होमगार्ड भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की घर बैठे निशुल्क तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे इस Free Home Guard Course- Join Now को सबस्क्राइब कर सकते हैं।
यूपी होमगार्ड स्वयंसेवक भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा व डॉक्यूमेंट परीक्षण के बाद बाद तैयार की जाने वाली मेधा सूची के आधार पर किया जाता है। इन दिनों इस भर्ती को लेकर उम्मीदवारों के बीच कई अन्य तरह की कयासबाजी भी जारी है। अभ्यर्थियों का मानना है कि जल्द ही आयोजित की जाने वाली यह भर्ती मेरिट के आधार पर सम्पन्न कराई जा सकती है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में कैंडिडेट्स को भर्ती के लिए जारी किए जाने वाले नोटिफिकेशन का इंतजार करना चाहिए।
वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश होमगार्ड जवान को लगभग 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी दी जाती है। इससे पहले होमगार्ड जवानों को पहले 375 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी मिलती थी, लेकिन इसे 125 रुपये बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नई भर्ती के अंतर्गत में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को यूपी पुलिस के सिपाही पदों कर समान वेतन दिया जा सकता है या यूपी पुलिस आरक्षी को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाएं दी जा सकती हैं।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, 15 हजार रुपये के मूल वेतन पर ही पीएफ कटौती का प्रावधान किया जा रहा है। इसका संज्ञान लेकर ही क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने होमगार्डों के पीएफ कटौती का निर्देश दिया है। उनका कहना है कि सरकारी व गैर सरकारी संस्थान भविष्य निधि के दायरे में आते हैं। होमगार्डों व उनके परिजनों को सामाजिक सुरक्षा नहीं मिली है। अब पीएफ कटौती जरूरी हो गई है।
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।