फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Govt Jobs: उत्तर प्रदेश के स्कूलों में क्लर्क के 1621 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Wed, 12 Oct 2022 09:51 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Govt Jobs: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पीईटी अंकों के आधार पर पहले मेरिट तैयार की जाएगी। इसके बाद एक पद पर 10 उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
UP Govt Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Govt Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने जनपदों के विभिन्न स्कूलों में क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में होंगे। यानी की स्कूल की ओर से दी गई वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवारों को आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा और इस तय पते पर भेजना होगा। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे भर्ती की पूरी जानकारी इस खबर को आखिर तक पढ़ कर जान सकते हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

12वीं पास है जरूरी योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। वहीं उम्मीदवारों के पास में इंग्लिश टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी टाइपिंग 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड भी होनी चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर में डिप्लोमा या स्कूल के विषय में कंप्यूटर और पीईटी परीक्षा में 50 फीसदी अंक भी जरूरी योग्यता में शामिल किए गए हैं।  DOEACC / NIELIT से सीसीसी प्रमाणपत्र भी जरूरी है।

इतने पदों पर है भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से कुल 1621 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। उम्मीदवारों की आयु-सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये और एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।

चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पीईटी अंकों के आधार पर पहले मेरिट तैयार की जाएगी। इसके बाद एक पद पर 10 उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसमें सफल होने पर एक पद पर तीन उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आखिर में पीईटी के 80 फीसदी और साक्षात्कार के 20 फीसदी अंकों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। 
विज्ञापन

आवेदन से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां 
  • आवेदन करने की आखिरी तारीख- 27 अक्टूबर, 2022
  • उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट बनेगी- 6 नवंबर, 2022
  • भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट होंगे- 22 नवंबर, 2022 
  • इंटरव्यू होंगे- 4 दिसंबर, 2022 
  • उम्मीदवारों के नियुक्ति पत्र जारी होंगे- 16 जनवरी, 2023
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें