फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Excise Constable Result: यूपी आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी; मेंस के लिए 32,891 अभ्यर्थी चयनित

Wed, 29 Jul 2026 11:22 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Excise Constable Main Exam 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही भर्ती 2026 की मुख्य परीक्षा के लिए 32,891 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है। आयोग ने 820 पदों के लिए श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम और कट-ऑफ देख सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC Excise Constable Recruitment: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की सूची और कट-ऑफ अंक जारी कर दिए हैं। आयोग ने कुल 820 रिक्त पदों के सापेक्ष 32,891 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन


आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के तहत प्रारंभ में 722 पदों पर भर्ती के लिए 4 जून से 24 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। बाद में आयोग ने 23 जून 2026 को एक शुद्धिपत्र जारी कर भर्ती में 98 अतिरिक्त पद जोड़ दिए। इसके बाद कुल रिक्तियों की संख्या बढ़कर 820 हो गई। इनमें 682 पद सामान्य चयन और 138 पद विशेष चयन श्रेणी के लिए निर्धारित हैं।

PET-2025 के आधार पर हुआ चयन

आयोग ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को PET-2025 में वास्तविक या नॉर्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या उससे कम अंक मिले थे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए नहीं चुना गया। इसके बाद PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

आयोग ने यह भी कहा कि यह प्रक्रिया इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक मामले में दिए गए आदेश के अनुसार पूरी की गई है। इसी के तहत मुख्य परीक्षा के लिए 32,891 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

यह रही श्रेणीवार कट-ऑफ

मुख्य परीक्षा के लिए जारी कट-ऑफ अंक इस प्रकार हैं:

श्रेणी कट-ऑफ अंक
अनारक्षित (General) 69.13
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 69.13
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 69.13
अनुसूचित जाति (SC) 66.80
अनुसूचित जनजाति (ST) 52.86
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित 54.28
सैन्य वियोजित / भूतपूर्व सैनिक 43.10
महिला अभ्यर्थी 69.03
उत्कृष्ट खिलाड़ी 50.56
विज्ञापन

जल्द जारी होगी मुख्य परीक्षा की तारीख

आयोग जल्द ही आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 2026 की तिथि घोषित करेगा। पीईटी-2025 के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी परीक्षा कार्यक्रम से जुड़े अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अभी से मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।

मुख्य परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से आबकारी सिपाही के कुल 820 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें