फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Bharti: यूपी कांस्टेबल भर्ती की दौड़ परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव! अब इस महीने से शुरू होगा फिजिकल

Wed, 08 Jan 2025 01:44 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Constable Recruitment: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) जनवरी के बजाय फरवरी या मार्च में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
UP Constable Recruitment - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Constable Recruitment: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) जनवरी के बजाय फरवरी या मार्च में आयोजित की जाएगी। यह फैसला चयन प्रक्रिया को सुचारू और बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

फरवरी-मार्च में होगी दौड़ परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा को जनवरी के तीसरे सप्ताह में आयोजित करने की योजना बनाई थी। लेकिन अब इसे फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च में शिफ्ट कर दिया गया है। जल्द ही बोर्ड इस बारे में आधिकारिक जानकारी अभ्यर्थियों को देगा।
विज्ञापन

 

5-7 फरवरी को प्रयागराज में नई तारीखें तय

प्रयागराज में 28-30 जनवरी तक होने वाली परीक्षा अब अपरिहार्य कारणों से 5-7 फरवरी के बीच आयोजित की जाएगी। इसके पहले चरण में, शारीरिक मानक परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन किया जा रहा है।

रोजाना 3.75 लाख अभ्यर्थियों की हो रही जांच

भर्ती प्रक्रिया के तहत 26 दिसंबर से शारीरिक मानक परीक्षण और दस्तावेजों की जांच शुरू हो चुकी है। 75 जिलों की रिजर्व पुलिस लाइंस में हर दिन करीब 5,000 अभ्यर्थियों की जांच की जा रही है।

400 मीटर ट्रैक की मांगी रिपोर्ट

भर्ती बोर्ड ने शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए एडिशनल डायरेक्टर जनरल (एडीजी) पीएसी से वाहिनियों में 400 मीटर ट्रैक की उपलब्धता की रिपोर्ट मांगी है। बोर्ड ने ट्रैक की स्थिति (सिंथेटिक या कच्चा) का ब्योरा 10 जनवरी तक देने का निर्देश दिया है ताकि परीक्षा का सही और सुचारू आयोजन हो सके।

फर्जीवाड़े पर कड़ी नजर

भर्ती प्रक्रिया में अब तक तीन अभ्यर्थी अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पकड़े जा चुके हैं। इनमें एक महिला अभ्यर्थी को स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित होने का फर्जी प्रमाणपत्र जमा करने के आरोप में हापुड़ में गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

इतने मिनट की लगानी होगी दौड़

दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण में सफल पाए जाने वाले उम्मीदवार यूपी पुलिस दौड़ में शामिल होंगे। दौड़ में पास होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों 4.8 किमी की दौड़ 25 मिनट में लगानी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ लगानी होगी। उम्मीदवार ध्यान दे, जो अपनी दौड़ पूरी नहीं कर पाएंगे, वे इसके लिए योग्य नहीं होंगे।

महिला उम्मीदवारों की लंबाई 

उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल बनने के लिए सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति वर्ग की महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 152 सेमी होनी चाहिए। वहीं अनुसूचित जनजाति महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 147 सेमी होनी चाहिए।

पुरूष उम्मीदवारों की हाइट

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जातियों के पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई न्यूनतम 168 सेमी होनी चाहिए, जबकि अनुसूचित जनजाति के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 160 सेमी होना आवश्यक है।
विज्ञापन

वजन और छाती का माप

इसके अलावा पुरुष उम्मीदवारों का सीना बिना फुलाए हुए 79  और फुलाए जानें पर 84 सेमी होना चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों का सीना बिना फुलाए हुए 77 सेमी और फुलाने के बाद 82 सेंटीमीटर होना चाहिए।

कैसे होगा मेडिकल टेस्ट?

सबसे अंत में उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट से गुजरना होता है। इसमें अभ्यर्थियों की लंबाई, सीना और वजन के साथ, आंखों की रोशनी, हियरिंग, दांत और ओवरऑल शारीरिक फिटनेस की जांच की जाती है। इन सभी दौर से गुजरने के बाद फाइनल लिस्ट तैयार की की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें