फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army SSC Officer Job: भारतीय सेना एसएससी टेक में 350+ पदों पर होगी भर्ती, इंजीनियर्स के लिए शानदार मौका

Wed, 08 Jan 2025 01:40 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Army SSC Officer Recruitment 2025: भारतीय सेना ने एसएससी टेक ने महिला और पुरूष उम्मीदवारों की भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
- फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indian Army SSC Officer Recruitment: भारतीय सेना ने पुरुषों के लिए 65वीं शॉर्ट सर्विस कमीशन तकनीकी भर्ती और महिलाओं के लिए 36वीं एसएससी (टेक) की घोषणा की है। इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 381 पदों को भरना है।

विज्ञापन


इंजीनियरिंग में स्नातकों के लिए यह एक शानदार मौक है, जो प्रतिष्ठित भारतीय सेना में अधिकारियों के रूप में देश की सेवा करने की इच्छा रखते हैं।

Vacancy Details: रिक्ति विवरण

 
पोस्ट नाम कुल पोस्ट
भारतीय सेना एसएससी तकनीकी पात्रता  
एसएससी शॉर्ट सर्विस कमीशन 65 पुरुष विभिन्न पद 350
एसएससी शॉर्ट सर्विस कमीशन 36 महिला विभिन्न पद 29
एसएससी (डब्ल्यू) तकनीकी 01
एसएससी (डब्ल्यू) गैर तकनीकी, गैर यूपीएससी 01

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग/ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/कंप्यूटर विज्ञान इंजीनियरिंग/सिविल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार या सूचान प्रौद्योगिकी में इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए।  
 
अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन करने के पात्र हैं, लेकिन उन्हें 1 अप्रैल 2025 तक सेमेस्टर मार्कशीट के साथ उत्तीर्ण होने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा ।

आयु सीमा

आयु सीमा एसएससी (टेक)-65 पुरुषों और एसएससीडब्लू (टेक)-36 महिलाओं के लिए, उम्मीदवारों की आयु 1 अप्रैल 2024 तक 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसका मतलब है कि उनका जन्म 2 अप्रैल 1997 और 1 अप्रैल 2004 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए। सेवा में अपनी जान गंवाने वाले भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों की विधवाओं के लिए, आयु सीमा 1 अप्रैल 2024 तक 35 वर्ष तक छूट दी गई है।

केवल अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र हैं। डिग्री प्रमाण पत्र अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए), चेन्नई में प्रशिक्षण शुरू होने के 12 सप्ताह के भीतर प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पांच दिवसीय एसएसबी साक्षात्कार प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसमें मनोवैज्ञानिक परीक्षण, समूह कार्य और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल होंगे। उम्मीदवारों को पात्रता और शैक्षिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। मार्च 2025 में कट-ऑफ सूची प्रकाशित की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें